• December 23, 2022

नॉर्थ सिक्किम में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 16 जवानों की मौत, 4 घायल

नॉर्थ सिक्किम  में सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 16 जवानों की  मौत, 4 घायल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हैं। आर्मी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दुर्घटना तब हुई जब सेना का वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया। इसके बाद वह सीधे खाई में जा गिरा ।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ आर्मी के दो अन्य वाहन भी थे। तीनों वाहन सुबह चटन से निकला था, जो थंगू की ओर जा रहा था। घटना के बाद सेना की इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने हेलिकॉप्टर के जरिए 4 घायल जवानों को बाहर निकाला। शवों को भी हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया।

घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले जवानों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…