• December 3, 2022

पंजाब में फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन, 5 किलो हेरोइन भी बरामद

पंजाब में फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन, 5 किलो हेरोइन भी बरामद

पंजाब में फिर मिला पाकिस्तानी ड्रोन, 5 किलो हेरोइन भी बराम
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की ड्रग्स भेजने की नापाक कोशिश को एक बार फिर विफल कर दिया है। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में तरनतारन की भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेतों से एक ड्रोन बरामद किया गया है। वहीं इसमें लाई गई 5 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। ड्रोन उच्च तकनीक से लैस बताया जा रहा है।

पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने बताया कि शुक्रवार सुबह बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में जवानों ने तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक क्रेश हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया है। इसी ड्रोन से लाई गई 5 किलो हेरोइन के पैकेट भी बरामद किए गए हैं। हालांकि ड्रोन कैसे गिरा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है, लेकिन बीएसएफ का कहना है कि 2 दिन पहले इसी इलाके में एक ड्रोन के ऊपर जवानों द्वारा गोलीबारी की गई थी।

गौरतलब है कि 28 नवंबर देर रात को भी बीएसएफ ने तरनतारन जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। जानकारी के मुताबिक इस साल बीएसएफ ने अलग अलग सीमाओं पर ड्रग्स और हथियार लाने वाले 16 पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया है। बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह ने बताया था कि उन्होंने ड्रोन घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए हैं।

 

आई ए एन एस


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…