• September 24, 2023

दुर्ग के फाइनलिस्ट में नटवर ताम्रकार भी, भाजपा से हो सकते हैं उम्मीदवार

दुर्ग के फाइनलिस्ट में नटवर ताम्रकार भी, भाजपा से हो सकते हैं उम्मीदवार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग

विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार भाजपा में सबसे ज्यादा दावेदार हैं। वर्तमान विधायक अरुण वोरा को कौन सा नेता टक्कर दे सकता है। इसे लेकर पार्टी में मंथन जारी है। अब तक जितने भी नाम सामने आए, वो सारे कमजोर नजर आ रहे थे। अब एक नए नाम पर चर्चा तेज हुई है। यह नाम है, अहिवारा पालिका के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार का। नटवर लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने संगठन में भी लंबे समय काम किया है। एक सशक्त और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में उनकी पहचान है। जनता में उनकी पैठ है। जनता से सीधे जुड़े हुए हैं।  स्थानीय होने की वजह से उनका व्यापक जनाधार है। कांग्रेस विधायक अरुण वोरा को वे कड़ी टक्कर दे सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो नटवर ही वर्तमान विधायक अरुण वोरा को हरा सकते हैं। खबर है कि पार्टी हाई कमान ने उनसे संपर्क भी किया है। इसके बाद नटवर ने भी पार्टी नेताओं को दुर्ग विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने सहमति दे दी है। उनके नाम पर चर्चा के बाद पार्टी में खलबली मच गई है। हालांकि पार्टी के अधिकांश नेता उनके नाम पर सहमत नजर आ रहे हैं। इधर कांग्रेस में टेंशन बढ़ गया है। एकदम नया और फ्रेश चेहरा सामने आने से कांग्रेस में चिंता बढ़ गई है। नटवर हर दृष्टिकोण से एक बेहतर चेहरा माने जा रहे हैं।  


Related News

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को होगी परेशानी

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को…
 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले में बनाए गए 159 उपार्जन केंद्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…