• December 24, 2022

अगर आप दुर्ग-भिलाई में कार्यकर्ता-सहायिका बनना चाहतीं हैं तो हो जाएं तैयार, 34 पदों पर नौकरी निकली

अगर आप दुर्ग-भिलाई में कार्यकर्ता-सहायिका बनना चाहतीं हैं तो हो जाएं तैयार, 34 पदों पर नौकरी निकली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग भिलाई में यदि आप आंगनबाड़ी में सहायिका या कार्यकर्ता बनना चाहतीं हैं तो तैयार हो जाएं। 34 पदों पर भर्तियां होने जा रहीं हैं। 26 दिसंबर से आवेदन जमा लिए जायेंगे। इसके लिए आपको पांच बिल्डिंग स्थित महिला एवम बाल विकास विभाग के कार्यालय में संपर्क करना होगा। शहरी क्षेत्र में 13 कार्यकर्ता एवं 21 सहायिका की नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 9 जनवरी 2023 तक लिए जायेंगे। दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय समय सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य तथा सेवा की अधिकतम आयु 62 वर्ष होगी व वार्ड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।


Related News

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम…
बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच, एचटीसी के संचालक से भी हो पूछताछ : आरपी शर्मा

बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में सामने आए स्क्रैप चोरी मामले को लेकर…
फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही करें उपयोग

फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आजकल कुछ साइबर अपराधियों द्वारा आम नागरिकों को भ्रमित करने के उद्देश्य…