• May 27, 2023

बिहार के चारा घोटाला से बड़ा छत्तीसगढ का गौठान घोटाला – नितेश साहू*

बिहार के चारा घोटाला से बड़ा छत्तीसगढ का गौठान घोटाला – नितेश साहू*

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदेश युवा मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है की बिहार प्रदेश में 1996 में जब लालू प्रसाद यादव की सरकार थी तो पशुओं को चारा खिलाने के नाम पर तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सरकार ने 950 करोड़ का चारा घोटाला किया था सीबीआई ने जांच करने पर कई सफेद पोश नेता सहित अधिकारियों को पर 53 मामले दर्ज किए थे जिसमे घोटाला के प्रमुख लालू यादव थे इस मामले में लालू यादव लंबे अरसे तक जेल में भी रहे इसी प्रकार छत्तीसगढ सरकार की गौठान योजना भी भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर है लगातार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से लेकर जमीनी कार्यकर्ता गौठान का निरक्षण कर रहे वहा न गाय है न ही चारा ना ही गाय के रखने की उचित व्यवस्था जो गाय वहा है चारा पानी और छांव के अभाव में उनका भी हाल बुरा हैं प्रदेश सरकार गौ माता के नाम पर प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रही हैं गौठान योजना के नाम पर पैसों का बंदर बाट नेता और अधिकारी कर रहे हैं गोबर खरीदी के नाम पर भी घोटाला किया जा रहा हैं लगातर गोबर खरीदी के झूठे आंकड़े प्रदेश सरकार के इशारे पर पेश किया जा रहा हैं ये मामला बिहार में हुए चारा घोटाले से भी दुगना घोटाला हैं बहुत जल्द इस घोटाला का भी पर्दाफाश होगा गौ माता के नाम पर लूट बर्दाश्त नही किया जाएगा प्रदेश की जनता अब इस सरकार के छलावे को समझ गई हैं समय आने पर जनता इसका जवाब देगी और इस घोटाले में शामिल लोग जेल के सलाखों के पीछे होंगे !


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…