• April 12, 2023

पंचायत सचिवों का सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर नियमितीकरण करना होगा, नहीं तो और उग्र आंदोलन होगा

पंचायत सचिवों का सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर नियमितीकरण करना होगा, नहीं तो और उग्र आंदोलन होगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

16 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन में बैठे पंचायत सचिवों ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की तरह उन्हें भी सरकारी सेवक मानना होगा। उनका नियमितीकरण करना होगा अन्यथा पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज होगा। उनकी यह मांग लंबे समय से जारी है। अब आरपार की लड़ाई का समय आ गया गया है। पंचायत सचिव हर सरकारी की योजना के क्रियान्वयन में योगदान दे रहे हैं, फिर उनसे भेदभाव क्यों किया जा रहा है। बेरला जनपद पंचायत के बाहर पंचायत सचिवों का प्रदर्शन लगातार 27 दिनों से जारी है। छत्तीशगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के निर्णय अनुसार जनपद पंचायत बेरला में यह विरोध जारी है। सचिवो ने कहा कि हम लोगो क़ी एक मांग है शासकीय करण किया जाय। लेकिन माननीय मुख्यमंत्री ओर पंचायत मंत्री महोदय द्वारा आज अपने 4साल क़ी कार्यकाल मे मात्र आश्वासन ही दिया जा रहा है। हम लोगो को गुमराह करके रख दिए। इसे कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र मे रखा था। सरकार बनते ही मांग पूरी की जायेगी। लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। इसलिए हम लोग काम बंद कलम बंद हड़ताल में हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। आज के धरना मे कमलेश्वर देशलहरे अध्यक्ष, मूलचंद साहू, अनिल राजपूत, केहर साहू, अशोक गायकवाड़, अनिल टंडन, अमित, श्याम प्रकाश, लेखन साहू, विनीता शर्मा, रेखा चेलक, सुरेखा, ममता साहू, चुम्मु साहू, अनीता त्रिवेणी, कीर्तिलता चन्द्रकुमारी, जामोत्री, तोपसिंह निषाद, जगदीश, गजानंद वर्मा, शिव देशलहरे एवं समस्त पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…