• May 12, 2023

नारधी रोड परपोड़ा में बिजली तारों को नुकसान, आपूर्ति हो रही प्रभावित

नारधी रोड परपोड़ा में बिजली तारों को नुकसान, आपूर्ति हो रही प्रभावित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पिछले दिनों अंधड़ और तेज बारिश से बिजली तारों को खासा नुकसान पहुंचा है। नारधी रोड परपोड़ा में बिजली तारों सड़क पर बीच गईं हैं। खंबे उखड़ गए हैं। बिजली कंपनी से जब जानकारी ली गई तो उनके मुताबिक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तारों को नुकसान पहुंचा है। इसके मेंटेनेंस की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक 4 मई को लाईन खेत के पास नारधी रोड में अज्ञात वाहन की दुर्घटना की वजह से टूटी हुई थी, उसमे कार्य प्रगति पर है कुछ दिनों में बनने की संभावना है। लाइन मैन सहयोगी कृष्णकुमार शर्मा ने बताया कि सुधार से जुड़े कार्य किए गए हैं। कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू बिजली कनेक्शन एक साथ हैं। उन्हें अलग किया जाना है। उनके सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम जारी है। इसके अलावा बिजली पोल, ट्रांसफार्मर, फीडर से लेकर अन्य जरूरी मेंटेनेस के काम किए जा रहे हैं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…