• February 1, 2024

परपोड़ा में गुहाराज की जयंती पर निकली शोभायात्रा, पूरा गांव हुआ शामिल

परपोड़ा में गुहाराज की जयंती पर निकली शोभायात्रा, पूरा गांव हुआ शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भगवान श्रीराम की भव्य कलश यात्रा निषाद समाज ने महाराजा गुहाराज निषाद की जयंती पर निकली। गांव परपोड़ा में यह यात्रा निकली। इस कार्यक्रम में आज आसपास के गांव के निषाद समाज के महिला ,पुरुषो ने अपनी भागीदारी दी।इस सामाजिक उत्सव में राजपूत परिवार के लोगो ने भी बढ़कर श्रीराम प्रभु की आरती पूजन किया। यादव समाज,साहू समाज ने भी गांव के इस आयोजन में एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, निषाद समाज के अध्यक्ष और सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। समाज से लाल निषाद, खेमू निषाद, आरती निषाद, भरत निषाद, तीरथ निषाद, रामचरण निषाद, और बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे। राजपूत समाज से प्रीतम चंदेल ,अरविंद सिंह राजपूत नीरज सिंह राजपूत , साहू समाज से कमल साहू,ओम प्रकाश साहू और बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग भी उपस्थित रहे। झांकी के रूप में राम की भूमिका में केशव शर्मा, लक्ष्मण, ऋषभ निषाद और सीता माता के रूप में जानवी निषाद थीं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…