• September 9, 2023

सिविल इंजीनियर पार्वती साहू ने बेमेतरा से कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी की

सिविल इंजीनियर पार्वती साहू ने बेमेतरा से कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा से कांग्रेस टिकट की दावेदारी में एक नाम और जुड़ गया है। खर्रा की सिविल इंजीनियर पार्वती साहू ने दावेदारी पेश की है। बता दें कि पार्वती ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर बेमेतरा का मान बढ़ाया था। उन्होंने एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बेमेतरा के विकास को लेकर व्यापक चर्चा भी रही। पार्वती छात्र राजनीति से भी जुड़ी हुईं हैं। उनका पूरे बेमेतरा विधानसभा में व्यापक जनाधार है। पार्वती साहू समाज से आती हैं साहू समाज में भी उनको पसंद किया जा रहा है। अपनी दावेदारी को लेकर पार्वती साहू ने कहा कि उसे पूरी उम्मीद है कि इस बार बेमेतरा विधानसभा से कांग्रेस उन्हें ही टिकट देगी। पार्वती ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही बनेंगे। उनके नेतृत्व में पिछले साढ़े चार सालों से पूरे प्रदेश में विकास कार्य हुए हैं। किसानों को 2800 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की है। इसके अलावा एक एकड़ में 20 क्विंटल तक धान की खरीदी की जाएगी। इससे हमारे बेमेतरा सहित पूरे प्रदेश के किसान समृद्ध होंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विकास की जो परिकल्पना की है, वह आने वाले 5 सालों में जरूर पूरी होगी।

 

 

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…