• June 2, 2024

पं. प्रदीप मिश्रा की भक्तों से हेलमेट लगाने, सील बेल्ट लगाने के साथ ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील

पं. प्रदीप मिश्रा की भक्तों से हेलमेट लगाने, सील बेल्ट लगाने के साथ ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
शिव महापुराण कथा के सुप्रसिद्ध वाचक सीहोर वाले पं. प्रदाप मिश्रा इन दिनों दुर्ग जिले के अमलेश्वर में हैं। वे यहां शिव महापुराण कथा का वाहन कर रहे हैं। हजारों की संख्या में भक्त इस भीषण गर्मी में कथा सुनने के लिए अमलेश्वर पहुंच रहे हैं। इस बीच कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने पुलिस विभाग की गुजारिश पर अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि बाइक या मोपेड चलाने वाले हेलमेट और कार या अन्य चार पहिया वाहन चलाने वाले नियमित रूप से सीट बेल्ट लगाए। ट्रैफिक नियमों का पालन भी करें। उन्होंने इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा तैयार किए गए पोस्टर का विमोचन भी किया।
इस दौरान पुलिस विभाग के अफसरों ने फॉलो गुड हेबिट 21 डे चैलेंज की जानकारी भी दी। इस अवसर पर जागरुकता के लिए भक्तों को पंपलेट भी बांटे गए। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर वाहन चालकों को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिए गए। निर्देश के परिपालन एवं वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के मार्ग दर्शन तथा श्री सतीष ठाकुर, श्री संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे फॉलो गुड हेबिटस अभियान के तहत लगातार विगत 20 दिनो से 21 डे चैलेंज की जानकारी जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही है।


Related News

शिक्षा और सहयोग के छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को देते हैं नई उड़ान – ललित

शिक्षा और सहयोग के छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को देते…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के…
समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगी शिरकत

समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष…
खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, सहकारी समितियों के दौरे के दौरान किसानों से की चर्चा

खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसानों को खाद की उपलब्धता एवं…