• September 4, 2023

मालगुड़ी डेज, पंचतत्व, डिस्कवरी ऑफ इंडिया जैसे सीरियल हमारी कला और संस्कृति को सहेजते हैं… -क्षितिज चंद्राकर

मालगुड़ी डेज, पंचतत्व, डिस्कवरी ऑफ इंडिया जैसे सीरियल हमारी कला और संस्कृति को सहेजते हैं… -क्षितिज चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल इवेंट में प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर प्रमुख रूप से शामिल हुए।
छग प्रोफेश्नल कांग्रेस के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि देश में आज एक तरह का नरेटिव सेट करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोग हमारी कला, संस्कृति को माध्यम बनाकर देश को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एक फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि आज के दौर में जो चल रहा है, वो सबके सामने है। एक​ पिक्चर आई थी, हमारे महान देश के महान राज्य पर ​फिल्म बनी थी। कोई भी आर्ट का फार्म हो, देश और समाज को जोड़ने का काम करता है। ऐसा हमें करना भी चाहिए, लेकिन ये जो पिक्चर आई, उसने हमारे समाज को बुरी तरह से दो टुकड़ों में बांट दिया। मैं उसका नाम नहीं ले सकता। आजकल जिसे देखो वह केस कर देता है। हमारे प्रोफेश्नल कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. थरूर वहीं से आते हैं। उस राज्य में किस तरह से इमोशन से खेला जा रहा है, उसे उकसाया जा रहा है। यह इस फिल्म को देखकर समझ आता है।
मेरी अपील है कि ऐसी प्रायोजित फिल्मों को यहां बैठे हर किसी को यानी हम सभी को मिलकर रोका जाना चाहिए। एक जमाने में मदर इंडिया जैसी फिल्में आती थी। आज यदि ऐसी फिल्म लॉन्च हो तो 20-25 ऐसे लोग मिल जाएंगे जो भारत माता नाम से फिल्म होनी चाहिए, कहने लगें। हमें ऐसी चीजों में नहीं पड़ना चाहिए। पहले हम लोग जो मूवी देखने जाते थे, उसे एजाय करते थे। उससे अच्छे मैसेज लेकर आते थे। टीवी सीरियल में हमें मालगुड़ी, पंचतंत्र, डिस्कवरी ऑफ इंडिया जैसे कला और संस्कृति को प्रेरित करने वाली कहानियां जानने को मिलती थी। नेहरू जी ने उस जमाने में उसे सोचा कि इस तरह से भी युवा को जागरूक किया जा सकता है। ऐसे प्रेरित करने वाले काम होने चाहिए। आज का माहौल है कि हर चीज सिलेक्टिव हो चली है। पहले इस तरह का कोई हिडिंग एजेंडा नहीं हुआ करता था। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री अमरजीत भगत सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे।

 

 

 

 


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…