• February 8, 2023

प्राइवेट बुलेरो में पुलिस सायरन का उपयोग, काटा चालान

प्राइवेट बुलेरो में पुलिस सायरन का उपयोग, काटा चालान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्राइवेट बुलेरो में पुलिस सायरन का उपयोग,काटा चालान
– बोलेरो जब्तकर सायरन निकाल कर की कार्रवाई
– सोशल मीडिया पर आये वीडियो/फोटो के आधार पर कार्रवाई
भिलाईनगर। प्राइवेट चार पहिया बुलेरो में पुलिस सायरन का उपयोग कर रौब दिखाना एक युवक को महंगा पड़ गया। लोगों ने सायरन बजाते हुए उसका वीडियो बनाया और यातायात हेल्प नंबर पर भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और उसके वाहन से सायरन निकलवाया और उसका दो हजार रुपए का चालान भी बनाया।
टैÑफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया किसोशल मीडिया एवं यातायात हेल्प लाइन नंबर पर आये शिकायत पर वाहन का वीडियो एवं फोटो के आधार पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिविक सेन्टर क्षेत्र में एक प्राइवेट बोलेरो चालक पुलिस सायरन बजाते हुए अनावश्यक भ्रमण करने का वीडियो एक आम नागरिक ने यातायात हेल्प नंबर पर भेजा गया। उक्त वाहन को रोककर सायरन निकलवाया गया एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन शर्तो का उल्लंघन के तहत कार्रवाई की।
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले वायशेप ओवर ब्रिज के ऊपर दो एक्टिवा वाहन चालक के पीछे लडका- लडकी के द्वारा उल्टा बैठकर मस्ती करते हुए वाहन चालन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर तत्काल वाहनों का पता कर वाहन के साथ चालकों को यातायात कार्यालय नेहरू नगर बुलाकर परिजन के समक्ष समझाइश दी गई और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन के तहत कार्रवाई की गई।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…