• February 20, 2023

दीवार तोड़ी, लकड़ी का प्लाई आया तो जलाने की कोशिश की, धुआं देख गोरखा पहुंचा, भागा चोर

दीवार तोड़ी, लकड़ी का प्लाई आया तो जलाने की कोशिश की, धुआं देख गोरखा पहुंचा, भागा चोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कोतवाली थाना अंतर्गत पोलासाय पारा में चोरों ने बीती रात जैनम ज्वेलर्स में चोरी की असफल कोशिश की। चोर रात में पूर्व पार्षद विल्सन डिसूजा के घर के ठीक सामने घटना को अंजाम देने पहुंचे। चोरों ने ज्वेलर्स संचालक संजय भंडारी की ज्वेलरी शाप को निशाना बनाया।

चोरों ने पहले दीवार तोड़ी। इसके बाद अंदर घुसने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन अंदर लकड़ी का प्लाई होने की वजह से वे अंदर नहीं घुस पा रहे थे। आरोपियों ने लकड़ी को जलाने की कोशिश की। इस बीच धुआं उठता देख गश्त कर रहे गोरखा ने इसकी जानकारी डिसूजा को दी। इसके बाद अन्य लोग मौके में पहुंचने लगे। यह देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…