• November 11, 2023

भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई हुई पहचान, ये हमारी गारंटी – प्रेमप्रकाश

भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई हुई पहचान, ये हमारी गारंटी – प्रेमप्रकाश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई नगर। भाजपा सरकार बनते ही भिलाई के खुले मैदानों के ओपन बार मुक्त होंगे, सबको उनका हक मिलेगा और शहर एक बार फिर से खुशहाल होगा ये प्रेमप्रकाश की गारंटी है। उक्त बातें आज अपने जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कही। भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत आज श्री पाण्डेय टाउनशिप के सेक्टर -5, सेक्टर 8 एवं खुर्सीपार पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ फैलाने का काम करती है, वो लोगों से आज भी यही झूठ कह रही है कि घर-घर पानी उसने पहुंचाया लेकिन पूरा भिलाई जानता है कि भाजपा सरकार में हम शिवनाथ से भिलाई तक पानी लाए। कांग्रेस ने केवल गली-गली शराब पहुंचाई है और अब लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पिछले 5 वर्षों की भिलाई की बदहाली देखने के बाद अब भिलाई ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को बदलना है और भिलाई में भी भाजपा को जिताना है। महिलाओं ने यह प्रण ले लिया है कि गली-गली बिकने वाली शराब से अब छुटकारा चाहिए। अब कोई मलकीत अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाये इसलिए हमें कमल खिलाना है, भिलाई को फिर से आगे बढ़ाना है। श्री पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी ने गारंटी दी है कि हम छत्तीसगढ़ को फिर से संवारेंगे और प्रेमप्रकाश ये गारंटी देता है भिलाई को फिर से उसकी खोई पहचान वापस दिलायेंगे। कांग्रेस ने केवल लोगों से झूठे वादे किये लेकिन हम बीएसपी की जमीन के अतिरिक्त सभी को पट्टा दिलायेंगे। इंग्लिश मीडियम स्कूल में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी किया जाएगा और सभी कक्षाओं में सेक्शन बढ़ाये जायेंगे। गरीबों को उनके हक का राशन दिलाया जायेगा, इसकी गारंटी हमारी है।


Related News

मातर तिहार : दईहान पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, फुलेता लेकर दोहा लगाए, और गाय को सोहाई बांधे

मातर तिहार : दईहान पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, फुलेता लेकर दोहा लगाए,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का पर्व मातर तिहार दुर्ग…
गोवर्धन पूजा पर अरुण वोरा का छत्तीसगढ़िया अंदाज, राउत नाचा की धुन में थिरक उठे

गोवर्धन पूजा पर अरुण वोरा का छत्तीसगढ़िया अंदाज, राउत नाचा की धुन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 54,…
बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने तिलक लगाकर बांधा रक्षा सूत्र

बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व भाई दूज के…