• January 28, 2023

दुर्ग में पहली बार प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा के श्रीमुख से

दुर्ग में पहली बार प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा के श्रीमुख से

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग में पहली बार प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा के श्रीमुख से
श्रीमद्भागवत कथा,पुरानी गंजमंडी में तैयार हो रहा भव्य पंडाल

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ 2 फरवरी से शुरु होगी श्रीमद्भागवत कथा
दुर्ग। देश-विदेश में अपने कथावाचन से धार्मिक जागृति का अलख जगाने वाली प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा जी का दुर्ग के धर्मनगरी में प्रथम बार आगमन हो रहा है। वे पुरानी गंजमंडी गंजपारा में 2 फरवरी से 8 फरवरी तक
आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के लीलाओं का श्रद्धालुओं
को रसपान करवाएंगी। सात दिवसीय इस श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत 2 फरवरी को
प्रात: 9 बजे से कलश शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा श्री
सीताराम मंदिर गांधी चौक से प्रारंभ होकर सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर गंजपारा होते हुए पुरानी गंजमंडी कथास्थल पहुंचेगी। कलश शोभायात्रा में करीब 2 सौ से अधिक महिलाएं आकर्षक परिधान में शामिल होंगी। वहीं घोड़ा बग्गी,बैंड व डीजे शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र होंगे। शोभायात्रा उपरांत शाम 4 बजे से श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होगी। श्रद्धालू प्रतिदिन शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक कथावाचक देवी चित्रलेखा जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा
का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। दुर्ग शहर में पहली बार कथावाचक देवी चित्रलेखा जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। फलस्वरुप श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति द्वारा
व्यवस्थाओं को लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही है। कथाश्रवण के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावनाओं के मद्देनजर
कथास्थल पुरानी गंजमंडी परिसर गंजपारा में झांसी के कारीगरों द्वारा लगभग 25 हजार फीट भव्य वाटरप्रुफ पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी बैठक क्षमता एक साथ 10 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की होगी। इसके अलावा कथास्थल
को आकर्षक रुप देेने वृन्दावन के कलाकारों द्वारा विशेष साज-सज्जा की जा रही है। कथा को लेकर बुजूर्ग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। उनके आने-जाने के लिए वाहनों व बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था
की जा रही है। श्रीमद्भागवत कथा को लेकर आयोजन समिति को श्री गंजपारा
दुर्गोत्सव समिति, सत्तीचौरा दुर्गोत्सव समिति, सीताराम पंचायती मंदिर
समिति,अग्रवाल समाज दुर्ग,सर्व ब्राम्हण समाज ,माहेश्वरी समाज,जवाहर नगर
सोसायटी के अलावा अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है।
यह बातें श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश अग्रवाल( श्याम
राईस मिल) व समाजसेवी गिरधारी शर्मा ने शनिवार को मीडिया से संयुक्त चर्चा में कही। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू,अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश रुंगटा,जन समर्पण सेवा संस्था अध्यक्ष बंटी शर्मा,मुरारी भूतड़ा,विनोद अग्रवाल,नवल अग्रवाल,सुयश तिवारी,प्रतीक अग्रवाल,आरएन तिवारी,रवि पीडियार,जयंत देशमुख
के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे। आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश अग्रवाल व गिरधारी शर्मा ने संयुक्त चर्चा में बताया कि पिछले तीन वषों में
कोरोनाकाल में हमने कई विपरित परिस्थितियों का सामना किया है। यह
श्रीमद्भागवत कथा सकल समाज के बेहतर स्वास्थ्य,खुशियाली व समृद्धि की कामना को लेकर आयोजित किया गया है। कथा में प्रसिद्ध कथावाचक देवी
चित्रलेखा जी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगी। आयोजन समिति द्वारा
जोरदार तैयारियां की जा रही है। कथा में सभी राजनीतिक दलों के लोगों के अलावा सकल समाज को आमंत्रित किया गया है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…