• November 25, 2022

निगम कर्मियों के वेतन को लेकर बवाल जारी, बीजेपी ने फूंका विधायक वोरा का पुतला, झूमाझटकी में युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितेश साहू झुलसे

निगम कर्मियों के वेतन को लेकर बवाल जारी, बीजेपी ने फूंका विधायक वोरा का पुतला, झूमाझटकी में युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितेश साहू झुलसे

ट्राईसिटी एक्सप्रेस.

निगम कर्मियों को वेतन नहीं मिलने का मामला अब तक गर्माया हुआ है। इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहर विधायक अरुण वोरा का पुतला फूंका। बीजेपी का आरोप है कि इधर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा और शहर विधायक अरुण वोरा और सभापति राजेश यादव निगम परिसर में आकर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। गाजेबाजे के बीच जश्न मना रहे हैं। यह जले में नमक छिड़कने जैसा काम है, जो विधायक वोरा और राजेश यादव ने किया है। इसके लिए निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से वोरा को माफी मांगनी चाहिए। इस विरोध को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता जिला कार्यालय में जुटे। इस दौरान उन्होंने वोरा का पुतला फूंका। पुतले की झूमाझटकी में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता झुलस गए। इस मामले में बीजेपी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने पुलिस कर्मचारी पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। विरोध में वे पटेल चौक पर सड़क पर लेट गए। बाद में सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। उन्होंने मामले में जांच कर दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इधर पुलिस के दुर्व्यवहार का वीडियो भी वायरल हुआ। बाद में यह वीडियो पुलिस को भी उपलब्ध कराया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान महामंत्री ललित चंद्राकर, शिव चन्द्राकर, संतोष सोनी, दिनेश देवांगन, दीपक चोपड़ा, नरेंद बंजारे, ओमप्रकाश सेन, मनीष साहू सहित अन्य मौजूद थे। मामले में पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सेन ने कहा कि विधायक अरुण वोरा को इस मामले में जवाब देना चाहिए। उन्हें थोड़ा भी नहीं लगा कि निगम के कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है और निगम परिसर में आकर जश्न मना रहे हैं। निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह कांग्रेेस की शहर सरकार की देन है। इसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेता लिप्ट है। आने वाले समय में भाजपा इस भ्रष्टाचार का खुलासा करेगी।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…