• April 22, 2023

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा 25 से, 23 को निकलेगी कलश यात्रा

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा 25 से, 23 को निकलेगी कलश यात्रा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई नगर। जीवन आनंद फाउण्डेशन एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में 25 अप्रैल से 1 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में किया जा रहा है। जहां अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परमपूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) अपने श्रीमुख से एकांतेश्वर महादेव की कथा का वाचन करेंगे। आयोजन को लेकर आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण हैं, और लगातार शासन- प्रशासन से चर्चा कर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन में रोजाना लाखों की संख्या में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण सहित पार्किंग, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं के लिए हजारों स्वयंसेवक अपनी निरंतर सेवाएं देंगे।

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परपूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) का आगमन भिलाई की पावन धरा पर होने जा रहा है। आयोजन समिति के विनोद सिंह एवं मनीष पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से श्री शिव महापुराण कथा की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भिलाई का सौभाग्य है कि परमपूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से हमें एकांतेश्वर महादेव जी की कथा का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भिलाई के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। इसका शुभारंभ 23 अप्रैल को संध्या 5 बजे, गणेश मंदिर सेक्टर 05 से आयोजित होने वाली कलश यात्रा से किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित होंगी। आयोजन समिति ने इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में सम्मिलित होने वाली मातृशक्तियों से यात्रा में उपयुक्त होने वाली कलश एवं पूजन सामग्री के साथ पीली अथवा लाल साड़ी धारण करने अनुरोध किया है। इस वृहद आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि क्योंकि यह आयोजन मिनी भारत के स्वरूप भिलाई में होने जा रहा है इसलिए इसमें सभी समाजों की सहभागिता अवश्य रहेगी। हमारे सिख समाज, सोनी समाज, जायसवाल समाज सहित अन्य समाजों ने आयोजन में श्रद्धालुओं को प्याउ के माध्यम से पेयजल की सेवा देने का निर्णय़ लिया है। साथ ही 2 हजार से अधिक स्वयंसेवकों पूरे समय श्रद्धालुओं एवं अन्य व्यवस्थाओं में निरंतर अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं ताकि वे पूरे आनंद से कथा का श्रवण कर सकें।

पार्किंग के लिए निश्चित किये गये स्थान
आयोजन समिति ने बताया कि इस वृहद आयोजन के लिए क्षेत्र के 7 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। जिसमें सेक्टर -6 ए मार्केट लाल मैदान, सेक्टर -6 कोतवाली थाना मैदान, सेक्टर -7 हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान, सेक्टर 2 भिलाई विद्यालय मैदान, सिविक सेंटर हेलीपैड मैदान एवं दिव्यांग क्रिकेट मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग के संबंध में जिला प्रशासन से लगातार संवाद किया जा रहा है और आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।

सफाई का रखा जाएगा विशेष ध्यान
आयोजन समिति ने बताया कि इस वृहद आयोजन के साथ ही यहां पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हमारे स्वयंसेवक साथियों के साथ ही समाजिक संगठनों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मिनी भारत के स्वरूप भिलाई में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग दे रहे हैं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हों इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए 100 बायो टायलेट की भी व्यवस्था रखी गई है।

मेडिकल सुविधाएं भी रहेंगी उपलब्ध
आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कथास्थल पर मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। जिसमें जिला अस्पताल, श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज, स्पर्श हास्पिटल आदि संस्थानों पर अपनी सेवाएं दी जा रही हैं।


Related News

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज…
भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत और तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मरोदा नेवई, वार्ड-34 स्थित प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर में भारतीय जनता…
जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…