• April 8, 2023

पहले सामाजिक संगठनों को सीएम से मुलाकात के लिए घंटों इंतजार कराया, फिर मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी गई, ऐसा रहा सीएम का दौरा, विरोध में दुर्ग की मीडिया

पहले सामाजिक संगठनों को सीएम से मुलाकात के लिए घंटों इंतजार कराया, फिर मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी गई, ऐसा रहा सीएम का दौरा, विरोध में दुर्ग की मीडिया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमो में दुर्ग शहर के पत्रकारों को जिला प्रशासन से तवज्जो नहीं दिया जा रहा है। इससे शहर के पत्रकारों में जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है। दो दिन पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग ग्रामीण में भेंट मुलाकात कार्यक्रम हुआ था। सर्किट हाउस दुर्ग में मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए बड़ी जद्दोजहद के बाद सिर्फ पांच पत्रकारों को अंदर जाने दिया गया। वहीं शुक्रवार को पुरानी गंजमंडी गंजपारा के कार्यक्रम पश्चात दुर्ग जिले के जनसंपर्क विभाग ने बिना पत्रकारों को आमंत्रित किये मुख्यमंत्री का पत्रवार्ता करवा दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस की सूचना पत्रकारों को देना उचित नही समझा गया । पत्रकारों के प्रति बार बार सौतेलापूर्ण व्यवहार हो रहा है।
देखा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिला प्रशासन चतुर्दिक व्यवस्था करने में मुकम्मल नही हो पा रहा है। मुख्यमंत्री अभी दुर्ग-भिलाई में सघन दौरा व जनसम्पर्क कर रहे है, पर जिला प्रशासन व्यवस्था में कही न कहीं खामी छोड़ देता है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम लोगो के लिये पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नही कराया जा पा रहा है। इससे जिला प्रशासन के अधिकारियों की क्षमता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
प्रदेश सत्ता का सर्वोच्च प्रतीक के तौर पर मुख्यमंत्री दुर्ग-भिलाई का विकास कार्य व आमजनों का हालचाल पूछने आते है, पर शायद उन्हें जमीनी हकीकत से दूर रखने का उपक्रम जिले का अधिकारी कर रहे है।

दुर्ग ग्रामीण के भेंट मुलाकात में भी मिलने से रोका गया

प्रदेश के मुख्यमंत्री का अपना सम्मान है। दुर्ग जिले के पत्रकारों का मुख्यमंत्री से लगाव भी रहा है। इन सब के बीच दुर्ग ग्रामीण के भेंट मुलाकात के दौरान भी पत्रकारों को घंटों सर्किट हाउस में बैठालकर रखा गया। कलेक्टर को फोन लगाने पर अनुमति दी गई। सामाजिक संगठनों को भी मिलने में देरी से नाराजगी हुई। इन दोनों घटनाओं के बाद पत्रकारों जिला प्रशासन की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की है।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…