• March 24, 2023

अग्रवाल सेवा मंडल ने पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा पंडाल

अग्रवाल सेवा मंडल ने पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा पंडाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अग्रवाल सेवा मंडल ने पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा पंडाल

भोजन के साथ चिकित्सा व विश्राम की सुविधा से पदयात्रियों को मिल रही है बड़ी राहत
दुर्ग। सेवाभावी संस्था अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस
वर्ष भी चैत्र नवरात्र में मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने
वाले पदयात्रियों के लिए सेवा पंडाल की दुर्ग-राजनांदगांव मार्ग स्थित महमरा मोड़ ओव्हरब्रिज के पास शुरुआत की गई है। सेवा पंडाल का नवरात्र के
पहले दिन दुर्ग जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने
मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। सेवा पंडाल में पदयात्रियों
को नि:शुल्क भोजन,नास्ता व पेयजल तो उपलब्ध करवाया ही जा रहा है,साथ ही
पदयात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधा व विश्राम की व्यवस्था भी की गई है।सेवा पंडाल में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मोहन अग्रवाल द्वारा
पदयात्रियों को चिकित्सा सेवा दी जा रही है। दवाईयां भी नि:शुल्क बांटे जा रहे है। यह सेवा पंडाल पदयात्रियों की सेवा में लगातार 24 घंटे चल रहा है। सेवा पंडाल में मिल रही सुविधा से पदयात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है। पदयात्रियों द्वारा अग्रवाल सेवा मंडल के सेवाभावी कार्यों की
प्रशंसा की गई है। सेवा पंडाल में अग्रवाल सेवा मंडल के सदस्य प्रहलाद
रुंगटा,अजय शर्मा,डॉ मोहन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल ,सुमित अग्रवाल, प्रवीण
गर्ग,रघुनंदन उजाला,सुधीर खंडेलवाल ,अरविंद खंडेलवाल, मयंक अग्रवाल
,राधेश्याम सक्सेरिया,श्याम अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्य सेवा में जुटे हुए है।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…