• February 22, 2023

आईएएस लक्ष्मण तिवारी के शिकंजे में बीएसपी, नियम विरुद्ध 30 साल की लीज जारी की, इससे शासन को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, नोटिस जारी, देखिए पूरी खबर

आईएएस लक्ष्मण तिवारी के शिकंजे में बीएसपी, नियम विरुद्ध 30 साल की लीज जारी की, इससे शासन को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, नोटिस जारी, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

हमेशा अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रहने वाली बीएसपी फिर विवादों में है। इस बार उसकी लापरवाही से शासन को मिलने वाली स्टाम ड्यूटी से हाथ धोना पड़ा है। करीब 100 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। इस खुलासे के बाद कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने जिले के सबसे काबिल अफसर लक्ष्मण तिवारी को इस पूरे मामले की जांच और बीएसपी को नोटिस भेजकारी जानकारी जुटाने निर्देशित किया है।

राज्य शासन के नियमों के मुताबिक प्रापर्टी की लीज अवधि 11 महीनों की होती है। उससे अधिक की लीज अवधि होने पर रजिस्ट्री करानी होती है। और शासन को स्टांप शुक्ल प्रदाय करना होता है। जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि बीएसपी प्रबंधन ने कुछ मामलों में 30 साल की लीज कार्मिकों को प्रदाय की है। इस संबंध में बीएसपी प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि इसकी वजह से ऐसे कार्मिकों के पास रजिस्ट्री पेपर नहीं है तथा शासन को भी इससे राजस्व में नुकसान हुआ है। बैठक के दौरान कलेक्टर ने रजिस्ट्री के वक्त एहतियातन हमेशा मकान की फोटो भी संलग्न कराने के लिए जिला पंजीयक को कहा। बैठक में भिलाई निगम आयुक्त श्री रोहित व्यास एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 


Related News

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय सरकार का दमनकारी और जनविरोधी फैसला

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार ने प्रेस विज्ञप्ति…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने…
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पाटन विधायक भूपेश…