• March 28, 2023

कलेक्टर ने आम नागरिकों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने आम नागरिकों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कलेक्टर ने आम नागरिकों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

बेमेतरा -जिला कार्यालय के दृष्टि-सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा ने आज सोमवार को आम नागरिकों से मुलाकात कर बारी-बारी से उनकी समस्याओं को सुना। जनचौपाल में जिले के शहर सहित दूर-दराज के गांव से आए आम नागरिकों ने मांग एवं शिकायत से संबंधित लगभग 20 आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए।
जनचौपाल में ग्राम पंचायत रांका के ग्रामवासियों ने गांव के (शासकीय भूमि) चारागाह के घास जमीन से अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम झालम निवासी धरम सिंह ने अपने लगानी भूमि में शासन द्वारा किए गए नहर-नाली निर्माण की मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में, ग्राम पंचायत भरमपुरी निवासी टिकेश दास वैष्णव ने गांव में चल रहे अवैध लालईट भट्ठा को बंद कराने के संबंध में आवेदन दिया। इसके अलावा बिजली बिल अधिक आने की शिकायत, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने, पेंशन योजना का लाभ दिलाने, अतिक्रमण हटाने, बेजा कब्जा हटाने जाने आदि के संबंध में आवेदन दिए।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…