• December 2, 2022

ऊंचा बनने के बाद ऊंचे विवेक से निर्णय करो : आचार्य  विशुद्ध सागर

ऊंचा बनने के बाद ऊंचे विवेक से निर्णय करो : आचार्य  विशुद्ध सागर

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ऊंचा बनने के बाद ऊंचे विवेक से निर्णय करो : आचार्य  विशुद्ध साग

आचार्य विशुद्ध सागर ने कहा कि दया की एक सीमा होती है और करूणा की भी एक सीमा होती है। संतुलन कसाय के साथ तुम कैसा व्यवहार करते हो इसका निर्णय करना चाहिए। ज्ञान की ओर जाने से कसाय का शासन समाप्त हो जाता है।

दिगम्बर जैन खंडेलवाल भवन में प्रवचन के दौरान आचार्य  ने कहा कि किसी की आलोचना निन्दा व झूठी स्तुति नहीं करनी चाहिए। ये बंध के कारण है। ऊंचा बनने के बाद ऊंचे विवेक से निर्णय करो। प्रत्येक वस्तु अपनी प्रगति में चल रही है। पुण्य व पाप के हिसाब से जीवन बनता है। गुरू के पास आए है तो उनसे प्रशंस की अपेक्षा न करें। गुरू का आषीर्वाद ही प्रशंसा है। दूसरों को प्रसन्न करने की बजाय अपने आपको खुश रखो। ज्ञानी किसी की निन्दा नहीं करते राग द्वेष से रहित होकर प्रशंसा भी नहीं करते। दिन में खाना है और दिन में जीना है रात में नहीं जीना चाहिए। इसलिए प्रकाश में जीयो और प्रकाश में खाओ। आचार्य जी ने गुरूवार को बाबूलाल संतोष कुमार सुरेश कुमार विजय जैन जय श्री आईल परिवार के साथ आहार चर्या की। प्रवचन के दौरान महावीर गंगवाल, जीतेन्द्र पाटनी, मनीष बड़जात्या, पथ प्रकाष गोधा, राकेष सेठी, राहुल जैन, नरेन्द्र जैन, रतन पाटनी, प्रदीप बाकलीवाल, सुनील गंगवाल, धर्मचंद काला, प्रवीण बड़जात्या, मनीष बाकलीवाल, दीपक लुहाड़िया, अक्षय जैन, विजय जैन, संतोष जैन अजय बोहरा सहित अनेक धर्मप्रेमी मौजूद थे।

 

 


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…