• November 21, 2022

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा की उड़ाई नींद, यात्रा दक्षिण भारत से होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रही, बुलढाणा महाराष्ट्र से गुजरी

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा की उड़ाई नींद, यात्रा दक्षिण भारत से होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रही, बुलढाणा महाराष्ट्र से गुजरी

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा की उड़ाई नींद, यात्रा दक्षिण भारत से होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रही, बुलढाणा महाराष्ट्र से गुजरी

राहुल की झलक पाने के लिए गांवों के लोग यात्रा मार्ग में खड़े, पदयात्रियों की भीड़ से इच्छा अधूरी
ट्राईसिटी एक्सप्रेस
दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा धीरे-धीरे दिल्ली को ओर बढ़ रही है। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। वे स्वयं मिलों पैदल चल रहे हैं। राहुल की झलक पाने के लिए गांवों के लोग यात्रा मार्ग में खड़े हैं। राहुल ने भी लगभग सभी जगहों पर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। इस यात्रा ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस यात्रा का व्यापक असर आगामी चुनाव में नजर आएगा।
बुलढाणा जिले के खाम गांव से शेगांव की ओर जाने वाला रास्ता। कतार में दौड़ रहीं तीन लग्जरी कारों पर कांग्रेस का हाथ का निशान वाला नया स्टीकर चस्पा है। दो माह से भारत जोड़ो यात्रा के तहत हर दिन 25 किमी. पदयात्रा कर रहे राहुल गांधी का साथ देने ‘कांग्रेस’ पहुंच रही है! 7 सीटों वाली इन कारों में एक-दो लोग ही बैठे हैं, जबकि समानांतर चल रहीं 10 सीटर कारों में 15-20 लोग भरे हैं, जिन्हें शुक्रवार को सभा में ले जाया जा रहा है|
यहां से 25 किमी. दूर बाणापुर से पदयात्रियों के साथ राहुल का काफिला आ रहा है। उन्हें देखने के लिए पास के गांवों से लोग पहुंचे हैं, पर पदयात्री इतने ज्यादा हैं कि तमाम लोग राहुल को देख नहीं पाते। अस्थाई पड़ाव के पहुंच मार्ग के एक किनारे बुजुर्ग दिनकर म्हसने राहुल की झलक पाने के लिए खड़े हैं। दूसरे किनारे 5 स्टार सुविधाओं से लैस एसी वैन है|उसमें तैनात सेवक ने बताया कि राहुल कभी-कभी इसका प्रयोग करते हैं, पर आज उनके मेहमान सांसद आराम कर रहे हैं। अब राहुल शेगांव के सभा स्थल पहुंचते हैं। मंच से संत गजानन महाराज का जयकारा लगवाते हैं, पर ज्योतिर्लिंग औंढा नागनाथ मंदिर नहीं जाते। स्थानीय लोगों में ये ज्योर्तिलिंग आस्था का केंद्र है। ये यात्रा रूट से महज 27 किमी. दूर था। पर यात्रा मार्ग में बदलाव नहीं किया गया। 5 साल पहले गुजरात में ‘टैंपल-रन’ के क्रम में राहुल ने 27 मंदिरों में दर्शन कर ‘मतदाता जोड़ो यात्रा’ की थी। मौजूदा भारत जोड़ो यात्रा में ये स्पष्ट फर्क है।


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…