• February 1, 2026

ये क्या हो रहा भाजपा की सरकार में, पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिग से गैंग रेप, आरोपियों में एक सांसद के निज सहायक होने की खबर

ये क्या हो रहा भाजपा की सरकार में, पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर नाबालिग से गैंग रेप, आरोपियों में एक सांसद के निज सहायक होने की खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर युवती से नाबालिग अवस्था से लगातार 7 न साल तक सामूहिक दुष्कर्म करने का हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार, होटल के मैनेजर सहित छह लोग पीड़िता को पीडब्ल्यूडी में – नौकरी दिलाने का लालच देकर उसके साथ ज्यादती करते रहे। विरोध करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप कराते रहे। मामले में आरोपी ऊंची पहुंच रखने वाले हैं। एक आरोपी भीम नारायण पांडेय दुर्ग के सांसद विजय बघेल का अघोषित निज सहायक बताया गया है। हालांकि सांसद ने इस बात से इंकार किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि ऐसा कोई भी व्यक्ति उनका निज सहायक नहीं है। इधर पुलिस मिले इस इनपुट की वजह से पहले हाथ डालने से बचती रही। बाद में पूरे मामले का खुलासा किया। बहरहाल मामले में जांच जारी है। घटनाबके सामने आने के बाद पूरा सरकारी महकमा सकते में हैं। इस मामले में अब तक पीड़ित के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि भीम नारायण पांडेय पहले पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के भी निज सहायक रह चुके हैं।

महिला थाना पुलिस ने संजय पंडित, भीम नारायण पांडेय, गोविंद सिंह ठाकुर, संदीप उर्फ राजू कश्यप, विजय स्वाइन और ठेकेदार अनिल – चौधरी के खिलाफ नामजद एफआईआर की। इनमें सागर होटल के मैनेजर

विजय स्वाइन और ठेकेदार अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पीड़िता ने 30 जनवरी को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 लोगों ने मिलकर वर्ष 2018 के अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से 11 अक्टूबर 2025 तक उसके साथ बार-बार अनाचार और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पहले पीड़िता को नाबालिग रहते पीडब्ल्यूडी में संविदा पर नौकरी लगवाई। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी और सामूहिक रूप से अनाचार करते रहे। इस बीच आरोपी उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने और पीडब्ल्यूडी की नौकरी से निकलवा देने की धमकी देकर चुप कराते रहे। प्रकरण में पुलिस ने धारा 65 (1), 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दुर्ग प्रतिष्ठित होटल के मैनेजर विजय स्वाइन (37) और खुर्सीपार निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार अनिल चौधरी (60) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…