- October 17, 2026
फर्जी पत्रकार के खिलाफ हाउसिंग बोर्ड के अफसर लामबंद, जानकारी देने के नाम पर कर रहा ब्लैकमेल, शासन से शिकायत की तैयारी

तथाकथित पत्रकार अफसरों को बोलते फिर रहा, प्रदेश की विष्णुदेव सरकार जाने वाली है
ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भिलाई के एक फर्जी पत्रकार द्वारा हाउसिंग बोर्ड के अफसरों को ब्लैक मेल किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर अफसरों ने एक गोपनीय मीटिंग की, जिसमें इस मामले की शिकायत शासन और बड़े अफसरों से करना तय किया गया। रायपुर में हुई इस बैठक में कहा गया कि भिलाई का रहने वाला वह व्यक्ति एक अखबार भी निकलता है, जिसकी आड़ में काम कमियां और अनावश्यक दबाव डालने की कोशिश करता है। गलत आरोप लगाकर पेपर में कुछ भी छापने की धमकी देता है। अवैध वसूली में लिप्त है। इससे अधिकारी खासे भयभीत हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर डीपीआर में भी रजत बंसल से शिकायत करने की तैयारी की गई है, ताकि मिलने वाला सरकारी विज्ञापन पर भी रोक लगे। अधिकारियों ने बैठक में चर्चा के दौरान यह भी कहा कि व्यक्ति पत्रकारिता की धौंस दिखाता है। 25 साल से हाउसिंग बोर्ड की सारी जानकारी होने की बात कहता है। तथाकथित पत्रकार बंगाल से आकर यहां बसा है, जिसका एक सूत्रीय काम सिर्फ लोगों को डराना और धमाका है। साथ ही अवैध वसूली करना है। हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि यदि ऐसे व्यक्तियों पर अंकुश लगाना जरूरी है। इसलिए शासन को चाहिए कि ऐसे लोगों को ट्रेस कर उन्हें बेनकाब करे और कार्रवाई करे।




