• May 14, 2024

मुंबई में होर्डिंग्स गिरने से 14 की मौत, 74 घायल, दुर्ग-भिलाई में भी नियम कायदों को ताक पर रखकर लगाए गए हैं होर्डिंग्स, शासन ने दिए सर्वे के निर्देश

मुंबई में होर्डिंग्स गिरने से 14 की मौत, 74 घायल, दुर्ग-भिलाई में भी नियम कायदों को ताक पर रखकर लगाए गए हैं होर्डिंग्स, शासन ने दिए सर्वे के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई। मुंबई में एक हादसे में होर्डिंग्स की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 74 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने भी सभी सड़कों और हाइवे के आसपास लगे होर्डिंग्स का सर्वे कराए जाने के निर्देश जारी हुए हैं। बता दें कि दुर्ग में कई जगहों पर नियम कायदों को तक पर रखकर होर्डिंग्स लगाए जाने की अनुमति दी गई है। शहर में कई जगहों पर विशेष रूप से सड़कों के किनारे डिजिटल एलईडी लगाए गए हैं।   जानकारी के मुताबिक निगम जल्द ही विज्ञापन एजेंसियों के संचालकों और नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लगा। सभी विज्ञापन एजेंसियों को अपने द्वारा लगाई गई होर्डिंग्स के स्ट्रक्चर की जांचकर नगर निगम को इनकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। होर्डिंग्स गिरने या किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने को कहा गया है।

 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…