• June 3, 2024

सिक्किम के लोगों ने लगातार दूसरी बार भाजपा को किया नापसंद, अरुणाचल में जरूर 60 में 46 सीटें जीती

सिक्किम के लोगों ने लगातार दूसरी बार भाजपा को किया नापसंद, अरुणाचल में जरूर 60 में 46 सीटें जीती

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू सिक्किम में नहीं चल पाया है। उनका पार्टी का कोई भी प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने में सफल नहीं रहा है। 32 सदस्यों वाली विधानसभा में एसकेएम (सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा) लगातार दूसरी बार बड़ी पार्टी के बनकर उभरी है। पार्टी ने 31 सीटों में जीत हासिल की है। इस प्रकार एक मात्र सीट एसडीएफ के खाते में गई। बता दें कि सिक्किम में एसकेएम का वोट प्रतिशत 58 प्रतिशत से ज्यादा रहा। वहीं भाजपा को महज 5 प्रतिशत वोट से ही संतोष करना पड़ा। सिक्किम में मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग दो सीटों से चुनाव जीते हैं। सिक्किम में भी 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 2019 में एसकेएम ने 17 सीटें जीती थी। एसडीएफ 15 सीटों में जीतने में सफल रही थी। इस प्रकार एसकेएम ने रिकार्ड जीत दर्ज की है। यह जीत इसलिए मायने रखती है कि भाजपा ने जहां पूरे देश में उनके पक्ष में माहौल होने का दावा किया गया। वहीं कांग्रेस ने नार्थ इस्ट से न्याय यात्रा निकाली। वहीं सिक्किम से सटे अरुणाचल प्रदेश में नतीजे एकदम उलट रहे। यहां भाजपा ने जीत हासिल की। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 60 सदस्यों वाली विधानसभा के रविवार को घोषित चुनाव नतीजों में भाजपा ने 46 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया। 19 अप्रैल को हुए मतदान में भाजपा को 36 सीटों पर जीत मिली। 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। मुख्यमंत्री पेमा खांडू और डिप्टी सीएम चोवना मेन निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों में शामिल हैं।
सिक्किम में पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग हारे
सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव में वर्ष 1994 से 2019 तक लगातार 25 साल मुख्यमंत्री रहे एसडीएफ प्रमुख पवन चामलिंग चुनाव हार गए हैं। वहीं भाजपा ने इस बार 31 सीटों पर चुनाव लड़ा। उनका कोई भी प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल नहीं रहा। प्रदेश अध्यक्ष दिल्लीराम थापा भी चुनाव हार गए। 2019 में भी भाजपा का कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता था। 10 विधायक एसडीएफ से दलबदल कर आए थे।
अरुणाचल प्रदेश में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा
अरुणाचल प्रदेश में जरूर भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। यह पिछले चुनाव से करीब 4 प्रतिशत ज्यादा है। अरुणाचल में भाजपा ने 46, एनपीपी ने 5, एनसीपी ने 3, पीपीए ने दो, कांग्रेस ने एक और निर्दलीय 3 जीतकर आए हैं। भाजपा में 10 विधायक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं शिक्षा मंत्री ताबा टेडोर बाचुली सीट से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें एनसीपी के टोका तांतुग ने 228 वोटों के अंतर से चुनाव हराया। टेडोर इसी सीट से 2019 में निर्विरोध जीते थे। कांग्रेस से एक मात्र कुमर वाई ही जीतने में सफल रहे। उन्होंने भाजपा के डी लमिनी को हराया। कुमर वाई प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हैं।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…