• June 10, 2024

आरंग में युवकों से मारपीट, मॉब लिंचिंग की आशंका, एसआईटी कर रही जांच

आरंग में युवकों से मारपीट, मॉब लिंचिंग की आशंका, एसआईटी कर रही जांच

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर। आरंग में मॉब लिंचिंग  मामले की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। पुलिस ने जाँच के दौरान परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मारपीट करने वालों के खिलाफ हत्या का अपराध भी दर्ज कर लिया है। इससे पहले धारा 304, 307, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था। दूसरी ओर हमले में घायल तीसरे युवक की हालत भी गंभीर हो गई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन दिन बाद भी उसकी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। मल्टीपल इंज्यूरी के चलते उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इसी के चलते उसका बयान भी नहीं हो पा रहा है। बता दें कि शुक्रवार की रात अज्ञात युवकों ने महानदी पुल पर ट्रक सवार चांद मियां, गुड्डू खान और सद्दाम को रोक लिया था। इसके बाद उनसे मारपीट की गई थी।

20 मिनट तक मांगते रहे मदद, फिर हो गए बेसुध, अस्पताल में भर्ती

पीड़ित ने बताया कि घटना वाली रात करीब 2 बजे उसे किसी का कॉल आया। उसने बताया कि कुछ लड़के उनका पीछा कर रहे हैं। उनके ट्रक के टॉयर को पंचर कर दिए हैं। करीब 2 मिनट बात करने के बाद कॉल कट गया। कुछ देर बाद फिर कॉल आया। उसमें मारपीट होने, हाथ- पसली टूटने और पानी मांग रहा था। मारपीट होने की आवाज और शोर भी आ रहा था। करीब 20 मिनट ऐसा ही चलता रहा। इसके बाद आवाज बंद हो गई। उसका मोबाइल चालू ही रहा। 51 मिनट तक शोरशराबे की आवाज आती रही। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परेशान होकर हम लोगों ने सुबह करीब 5 बजे चांद के मोबाइल पर कॉल किया, तो आरंग पुलिस ने उठाया।

आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं

मामले में अब तक मारपीट करने वाले युवकों का पता नहीं चल पाया है। दरअसल मारपीट करने वाले कथित गौसेवक बताए जा रहे हैं। पुलिस घटना स्थल और मेनरोड से लगे सीसीटीवी कैमरे और फुटेज खंगाल रही है। । कुछ संदेहियों से भी पूछताछ की जा रही है। तकनीकी जांच भी की जा रही है। हालांकि अब तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। रायपुर में इस तरह की पहली बार घटना हुई है।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…