• June 12, 2024

मौसम विभाग ने छग में मानसून पहुंचने की दी गलत जानकारी, गर्मी से राहत के लिए अभी और करना पड़ेगा इंतजार, स्थानीय प्रभाव से बारिश के आसार

मौसम विभाग ने छग में मानसून पहुंचने की दी गलत जानकारी, गर्मी से राहत के लिए अभी और करना पड़ेगा इंतजार, स्थानीय प्रभाव से बारिश के आसार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की मानसून के आगमन को लेकर दी गई जानकारी गलत निकली है। विभाग ने 8 जून को सूचना जारी की थी कि मानसून की बस्तर में एंट्री हो चुकी है। जबकि अभी प्रदेश में मानसून की एंट्री होने में तीन दिन और लग सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर में 14 और रायपुर में 15-16 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। जब भी मौसम विभोग मानसून की घोषण करता है तो उक्त क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक उस क्षेत्र के 80% स्टेशनों में 2.5 मिमी या अधिक वर्षा हो तो दूसरे दिन मानसून पहुंचने की घोषणा की जाती है। इन संकेतों को दरकिनार कर मानसून एंट्री को घोषणा कर दी गई थी। बता दें कि प्रदेश का औसत पारा 41 डिग्री के आसपास है। हवा में 60 फीसदी नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

पारा अब भी 40 के पार, लोकल प्रभाव से बारिश के आसार

रायपुर सहित आसपास के जिलों में अब भी पारा 40 के पार है। आगामी दो दिनों में बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही। हालांकि स्थानीय प्रभाव से बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर लोग लगातार मौसम से एप्लिकेशन के जरिए लगातार बारिश की संभावनाओं पर नजर रखे हुए हैं।

 

 

 


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…