• August 7, 2024

बृजमोहन अग्रवाल की लोकसभा में दहाड़…ट्रेनों की लेटलतीफी, रद्दीकरण, अनियमित परिचालन पर उठाए सवाल, रेल मंत्री ने दिया जवाब

बृजमोहन अग्रवाल की लोकसभा में दहाड़…ट्रेनों की लेटलतीफी, रद्दीकरण, अनियमित परिचालन पर उठाए सवाल, रेल मंत्री ने दिया जवाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पहाड़ों और नदियों से घिरे छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 42 फीसदी हिस्सा जंगल है। यहां की 32 फीसदी जनसंख्या आदिवासी और 12 फीसदी अनुसूचित जाति है। जिनके लिए ट्रेन, परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन है। छत्तीसगढ़वासियों की रेलवे से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोकसभा में सवाल उठाया। रेल मंत्री से राज्य में तीन सालों से ट्रेनों के अनियमित परिचालन, रद्दीकरण और राज्य के दूरस्थ इलाकों में ट्रेन संचालन की कार्ययोजनाओं की जानकारी मांगी। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जानकारी दी कि, छत्तीसगढ़, हावड़ा और मुंबई को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण रेल लाइन है। 2014 की तुलना में मोदी सरकार ने 2024 में छत्तीसगढ़ को 22 गुना ज़्यादा राशि आवंटित की है। वहीं 2014 में जहां राज्य में साल भर में 6 किलोमीटर रेललाइन बिछायी जाती थी वो अब 100 किलोमीटर सालाना हो गयी है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में करीब 37 हजार करोड़ रुपए की 25 परियोजनाएं कार्यरत हैं। ट्रेन रद्द होने की वजह रेललाइनों के दोहरीकरण -तिहरीकरण के दौरान इंटरलॉकिंग है, जिसके समाधान के लिए नई तकनीक पर काम हो रहा है। जल्द ही राज्य में रेल परिचालन सुधर जायेगा।

 

योगेश कुमार तिवारी, ट्राई सिटी एक्सप्रेस 9425564553, 6265741003,


Related News

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर व एसपी से शिकायत, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शहर में एक पुत्र द्वारा कूटरचित व फर्जी मुख्तयारनामा के जरिए अपनी ही…
तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के चंडी शीतला मंडल, गंजपारा सदर मंडल एवं मध्य मंडल…
दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर रामलला तीर्थ यात्रा को किया रवाना

दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला…