• August 12, 2024

रायपुर का पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, दुर्ग में भी चल रहा पटवारियों के रिश्वत का खेल

रायपुर का पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, दुर्ग में भी चल रहा पटवारियों के रिश्वत का खेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रायपुर के पटवारी बृजेश मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने 2 लोगों से 30 हजार की मांगे थे। 10 हजार नकदी दिए गए थे। बाकी के बचे 20 हजार किस्त में देने की बात हुई थी। सोमवार को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने पटवारी को पकड़ा। आरोपी पटवारी से पूछताछ के बाद उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि दुर्ग में भी पटवारियों के रिश्वत का खेल चल रहा है। उनसे सबसे ज्यादा ग्रामीण परेशान हैं। शहरी क्षेत्रों में भी लोग नामांतरण, सीमांकन, खसरा बीवन, जमीन रिकार्ड अपडेट करवाने चक्कर काट रहे हैं। इतना ही नहीं इन पटवारियों ने अपना दफ्तर खोल रखा है, जहां हर दिन दरबार लगता है। एक एक पटवारी पांच पांच अघोषित स्टाफ रखा हुआ है। जिसकी कहीं कोई जांच या करवाई अब तक नहीं हुई हैं। ऐसे ढेरों पटवारी कार्यालय हैं, इसलिए किसी एक का नाम नहीं दिया जा रहा है। पटवारियों से लगभग हर आदमी हलाकान और परेशान है।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…