• August 17, 2024

आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली बहनों ने गृहमंत्री को बांधी राखी, शर्मा ने किया सुरक्षा का वादा

आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली बहनों ने गृहमंत्री को बांधी राखी, शर्मा ने किया सुरक्षा का वादा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने बस्तर प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा जिला के कारली स्थित लोन वर्राटु हब पहुंचे। श्री शर्मा ने यहां आत्मसमर्पित नक्सल परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की कलाई पर वहां रह रहीं आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने राखी बांधी और एक भाई के रूप में उनसे अपनी रक्षा और उज्जवल भविष्य का वचन लिया। उपमुख्यमंत्री ने बहनों से वादा किया कि वे हमेशा उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए तत्पर रहेंगे। गौरतलब है कि लोन वर्राटु हब में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उपमुख्यमंत्री ने यहां निवास कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों वह उनके परिवार से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन से जुड़ी अनेक मार्मिक घटनाओं की जानकारी ली।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को अपने बीच पाकर आत्मसमर्पित नक्सली बहुत हर्षित हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने न केवल उनके जीवन में आए परिवर्तनों पर चर्चा की, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने का भी वादा किया। इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भी उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपने जीवन में आए बदलाव और नए अवसरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान चित्रकोट विधायक श्री विनय गोयल, दंतेवाड़ा विधायक श्री चौतराम अटामी, बस्तर आईजी श्री पी. सुंदरराज, डीआईजी दंतेवाड़ा श्री कमलोचन कश्यप, दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, और दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…