• August 17, 2024

सुरेंद्र दुबे दुबई में : मेरे साथ 3 करोड़ आबादी कविता पढ़ती है, छग से आए हैं, प्यार का संदेशा लाए हैं, हम ही विश्व गुरु हैं यह बतलाने आए हैं

सुरेंद्र दुबे दुबई में : मेरे साथ 3 करोड़ आबादी कविता पढ़ती है, छग से आए हैं, प्यार का संदेशा लाए हैं, हम ही विश्व गुरु हैं यह बतलाने आए हैं

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर। दुर्ग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडिया क्लब दुबई द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि डॉक्टर सुरेंद्र दुबे दुबई में काव्य पाठ करेंगे। यह उनकी आठवीं दुबई यात्रा है। इसके पहले सुरेंद्र दुबे शेख राशिद ऑडिटोरियम दुबई में अपनी चुटीली रचना से धूम मचाते हुए दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। डॉक्टर सुरेंद्र दुबे इसके अमेरिका, हांगकांग, कनाडा सहित अनेक देशों में काव्य पाठ कर चुके हैं। भारत सरकार ने 2010 में उनको पदमश्री से सम्मानित किया है। उनकी 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। यही नहीं, वे अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत से आए हैं, प्रेम संदेशा लाए हैं। जय जोहार जय छत्तीसगढ़, मैं छत्तीसगढ़ से आया हूं दुबई में कविता पढ़ने के लिए। बुर्ज खलीफा 2700 फीट ऊंची इमारत है। उसके सामने मैं खड़ा हूं। उसके सामने मैं उंची बात करता हूं। सुरेद्र दुबे अकेला कविता पाठ नहीं करता, उसके साथ छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ छत्तीसगढि़या भी कविता पढ़ते हैं। हम छत्तीसगढ़ से आए हैं, प्यार का संदेशा लाए हैं। विश्व गुरु हम ही हैं, ये बतलाने आए हैं।

 


Related News

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…
राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की मांग

राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दोपहर राजीव भवन में पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलात प्रवेश कर…
मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही बनी सहमति, बृजमोहन सुनील के लिए अड़े, पुरेन्दर मिश्रा उपर से लगा रहे जोर

मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। अर्थात…