• February 13, 2024

नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने पहुंचे उप मुख्यमंत्री

नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने पहुंचे उप मुख्यमंत्री

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज बीजापुर जिले में बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान के स्वास्थ्य जानकारी लेने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुँचे। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने घायल जवान श्री पुनीत नेताम का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा घायल जवान के परिवार जनों एवं उनकी पत्नी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके साथ है, किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर उपमुख्यमंत्री ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया।

उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में तेजी आयी है, आगे भी लड़ाई तेजी से होगी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने खात्मे की ओर है। हम आने वाले समय में नक्सलवाद को खत्म करके रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारी पहली प्राथमिकता जवानों का स्वास्थ्य है इन जवानों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा हैं, उन्होंने कहा कि जवानों से बात करके उनकी हिम्मत देखकर इस समस्या के खात्मे का संकल्प और मजबूत हो जाता है।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…