• August 19, 2024

महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए बनाई विशेष राखी

महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए बनाई विशेष राखी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास बन गया है, जब राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को एक अनूठे तरीके से व्यक्त किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के लिए विशेष रूप से राखियां बनाई हैं, जो भाई और बहन के अटूट बंधन का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री साय, जिन्हें राज्य में महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति समर्पित एक जननेता के रूप में जाना जाता है, उनके प्रति विशेष सम्मान ने रक्षाबंधन के इस पर्व को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।

महिलाओं की भावनाएं –

मुख्यमंत्री को राखी बांधने आई महिला समूह ने कहा, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम किया है। उनके इस समर्पण को देखते हुए हमने सोचा कि इस रक्षाबंधन पर उनके प्रति अपनी भावनाओं को एक विशेष तरीके से व्यक्त किया जाए। राखी बांधना तो एक परंपरा है, लेकिन हमारे लिए यह एक संदेश देने का भी तरीका है कि हम उनके नेतृत्व पर विश्वास करते हैं और उन्हें अपना भाई मानते हैं।

इस राखी को महिलाओं ने अपने हाथों से बनाया, जिसमें उनके प्यार, विश्वास और आस्था की झलक साफ दिखाई देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम की राखियां बनाकर यह संदेश दिया कि वे उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करती हैं और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं।

यह मेरे लिए बड़ा सम्मान: साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अनूठी पहल पर खुशी जताई और कहा, यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है कि राज्य की बहनें मुझे अपना भाई मानती हैं। मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह राखी न केवल एक धागा है, बल्कि यह उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाती है।

 

दंतेवाड़ा जिले के महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने जवानों को बांधी राखियां

दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न कैंपों में रक्षा बंधन पर्व का आयोजन बेहद खास रहा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिला हितग्राहियों ने सीआरपीएफ और डीआरजी के जवानों को राखियां बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। यह आयोजन उन जवानों के लिए बेहद यादगार रहा जो अपने परिवार से दूर देश की सुरक्षा में तैनात हैं। आज सुबह से ही महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं सीआरपीएफ कैंप कारली, बड़ेगुडरा, और बासनपुर कैंप पहुंची। उन्होंने जवान भाइयों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर, महिलाओं ने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके त्याग को सराहा।

इस अवसर पर जवान श्री अश्वनी परमार ने भावुक होते हुए कहा, “हम कई महीनों से अपने परिवार से दूर हैं। आज इस अवसर पर बहनों ने हमारे कैंप में आकर राखी बांधी, जिससे हमारी सुनी कलाई में राखी की सजावट हो गई। इसके लिए हम सभी जवान बहनों के आभारी हैं।”

कार्यक्रम में सीआरपीएफ 111 बटालियन कारली के श्री विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, सहायक कमांडेंट 111वीं बटालियन श्री आर.के. मिश्रा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री ऋतिष टण्डन, सीआरपीएफ और डीआरजी के जवान, महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…