• August 25, 2024

जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन पर बोले चौधरी, कहा-कांग्रेस का आरक्षण और राष्ट्र विरोधी चेहरा सामने आ गया

जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन पर बोले चौधरी, कहा-कांग्रेस का आरक्षण और राष्ट्र विरोधी चेहरा सामने आ गया

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जम्मू कश्मीर में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुए गठबंधन को लेकर राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पहले नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने इस विषय पर अपना बयान दिया। अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन ने कांग्रेस का आरक्षण और राष्ट्र विरोधी चेहरा सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में जब तक धारा -370 लागू था। तब आरक्षण का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा था। भाजपा के प्रयासों से धारा 370 हटी। अब वहां विभिन्न वर्गों को आरक्षण प्राप्त हो रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस आरक्षण विरोधी पार्टी है। इस पार्टी का समर्थन कांग्रेस ने किया है। चुनाव को लेकर गठबंधन किया है। देश की एकता और अखंडता और तोड़ने का काम नेशनल कॉन्फ्रेंस ने किया है। ऐसी पार्टी के साथ कांग्रेस ने सत्ता के लोभ में हाथ मिलाया है। इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं को बताना चाहिए कि वह देश को किस गर्त में ले जाना चाहते हैं। ऐसी गंदी राजनीति, ऐसी हरकतें वे क्यों कर रहे हैं।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…