• August 28, 2024

सचिन पायलट ने कहा-छग में भाजपा डंडे के जोर पर चला रही सरकार, दीपक बोले- सिर पर पड़ी हर लाठी का हिसाब होगा

सचिन पायलट ने कहा-छग में भाजपा डंडे के जोर पर चला रही सरकार, दीपक बोले- सिर पर पड़ी हर लाठी का हिसाब होगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छग के भिलाई तीन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के बाद भाजपा सरकार घिरती नजर आ रही है। पूरे प्रदेश और में इस घटना की निंदा शुरू हो गई है। जिसने भी सुना, उसने सरकार को कोसना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी नेता इस घटना को लेकर आड़े हाथों ले रहे हैं। कांग्रेस के छग प्रभारी और नेता सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार लाठी डंडों के जोर पर नहीं बल्कि आपसी मान-सम्मान से, जनादेश से चलती है। लेकिन छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार तानाशाही के साथ ही अत्याचारी शासन चला रही है। आज भिलाई 3 में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान जिस प्रकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, मैं उसकी भर्त्सना करता हूं। इस अहंकारी सरकार के हर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध हम निर्भीक होकर डट कर खड़े रहेंगे।

दीपक बैज बोले हर डंडे का हिसाब लेंगे

मेरे कार्यकर्ता के सिर पर पड़ी हर लाठी का हिसाब होगा… भिलाई 3 में आज हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किए जाने की सूचना मिली है। विष्णुदेव सरकार को मेरी चेतावनी है कि अपनी हरकतों से बाज आएं, शांतिपूर्ण प्रदर्शन को सदैव आपके शासन प्रशासन ने भड़काने का काम किया है। इस प्रकार से लाठीचार्ज करना निंदनीय है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आपकी तानाशाही के खिलाफ खड़ा है और अब आंदोलन तेज होंगे।

 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…