• August 30, 2024

मर्सिडीज बेंज सिटी स्टार को साउथ कोरिया में पार्टनरशिप अवॉर्ड, 53% बाजार हिस्सेदारी, 300% TEV वृद्धि के साथ हासिल की नई ऊंचाइयां

मर्सिडीज बेंज सिटी स्टार को साउथ कोरिया में पार्टनरशिप अवॉर्ड, 53% बाजार हिस्सेदारी, 300% TEV वृद्धि के साथ हासिल की नई ऊंचाइयां

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर |

मर्सिडीज बेंज सिटी स्टार रायपुर को दक्षिण कोरिया में पार्टनरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को डीलर प्रिंसिपल सुनील मध्यानी ने मर्सिडीज बेंज इंडिया के सीईओ संतोष अय्यर से प्राप्त किया। इस अवसर पर सुनील मध्यानी ने कहा, पिछले पांच साल में उन्होंने मर्सिडिज बेंज के साथ मजबूत और प्रभावी साझेदारी स्थापित की है। साथ ही जनवरी 2024 से जून 2024 के बीच 53% का प्रभावशाली बाजार हिस्सा भी हासिल किया है जो ग्राहकों के बीच हमारी मजबूत उपस्थिति और भरोसे को दर्शाता है। हमारी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक टॉप एंड वैरिएट कारों (TEV) की बिक्री में 300% की वृद्धि है जो दर्शाती है कि उपभोक्ता उच्च गुणवत्ता और प्रीमियम अनुभवों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। सिटी स्टार ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने प्रदर्शन से प्रशंसा अर्जित की है। यह सम्मान हमारी टीम के समर्पण, ग्राहक केंद्रीत सेवा और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस उपलब्धि से हमारी विश्वसनीयता को बल मिला है। इस अवॉर्ड से प्रेरित होकर हम अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं देने और प्रीमियम ऑटोमोटिव एक्सपीरियंस के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…