• September 16, 2024

रायपुर में कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक, सचिन पायलट की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर चर्चा

रायपुर में कांग्रेस की उच्च स्तरीय बैठक, सचिन पायलट की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट की विशेष उपस्थिति रही। इस बैठक में आगामी रायपुर दक्षिण उप-चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई।

श्री अरुण वोरा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति को लेकर अपने सुझाव रखे, साथ ही प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी मंथन हुआ। बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए भी विस्तृत चर्चा हुई।

इस बैठक के दौरान पार्टी के सभी नेताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया, ताकि जनता के हितों की रक्षा और प्रदेश के विकास में कांग्रेस का अहम योगदान बना रहे।


Related News

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। मोहन नगर, दुर्ग स्थित कांगला मांझी (आदिवासी समाज) कार्यालय, मंगल भवन एवं…
अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…