• October 8, 2024

बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, नवरात्र में पूजा कर लौट रही थी किशोरी

बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, नवरात्र में पूजा कर लौट रही थी किशोरी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बिहार के समस्तीपुर जिले के एक हृदय विदारक घटना सामने आ रही है। नवरात्र के इस पावन दिनों में 7 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे कुछ मनचले युवकों ने पहले मुंह बंदकर नाबालिग को अगुवा किया। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर बारी-बारी से गंदा काम किया। सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में अब तक एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद से बिहार की सियासी पारा चढ़ने लगा है। विरोधी दलों ने असुरक्षा का आरोप लगाकर सरकार से इस्तीफे की मांग कर दी है। बता दें कि समस्तीपुर जिले में पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी ना किसी थाना क्षेत्र में लूट, हत्या, चोरी, छीनतई, दुष्कर्म की वारदात होती चली आ रही है। यह मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां सोमवार  की देर शाम कुछ मनचलों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

घटना को लेकर बताया जाता है कि किशोरी सोमवार की देर शाम लगभग आठ बजे दुर्गा मंदिर से पूजा करके अकेली अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पांच से छः की संख्या में जुटे मनचलों ने किशोरी का मुहं दाबकर बगल के ही एक खेत में ले गए, जहां सभी ने उसका मुंह और हांथ बांधकर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए। इसके बाद भाग निकले। इधर काफी देर तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग आशंकित होकर उसकी खोजबीन में निकल पड़े। काफी देर तक खोजबीन के बाद उसे वह एक सुनसान जगह पर मिली। पूछताछ में उसने परिवार वालों को आपबीती सुनाई. परिजनों के सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई।

पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया है. वहीं पुलिस किशोरी को अपने साथ लेकर गई और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उजियारपुर में बीती रात एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना प्रतिवेदन हुई थी। पुलिस ने घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है और विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।


Related News

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज…
सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर…