• December 15, 2024

भाजपा सरकार की 1 साल की नाकामियों पर कांग्रेस का तीखा प्रहार, शीतकालीन सत्र में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे: डॉ. महंत

भाजपा सरकार की 1 साल की नाकामियों पर कांग्रेस का तीखा प्रहार, शीतकालीन सत्र में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे: डॉ. महंत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस।

रायपुर:

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले आज कांग्रेस विधाय दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने विधायकों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर विधानसभा में मजबूती से आवाज उठाने का मार्गदर्शन और सुझाव दिए।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्रियो,पूर्व विधायको एवं वर्तमान विधायकों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई और सबने अपने अनुभव से अलग अलग महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार साझा किए, जिसमें वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को सिर्फ वादाखिलाफी और निराशा दी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति, धान खरीदी में किसानों के साथ धोखाधड़ी, हसदेव के जंगलों की कटाई, बढ़ते अपराध, और उद्योगपतियों के पक्ष में बनाई गई नीतियों पर ज़ोर देते हुए वोरा ने कहा कि-” अब समय आ गया है कि उनकी जनविरोधी नीतियों और असफलताओं को विधानसभा में पूरी दृढ़ता के साथ उजागर किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से नए विधायकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएं और भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करें। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी जनता की सशक्त आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी और प्रदेश के हित में हर संभव प्रयास करेगी।

कांग्रेस का संकल्प: जनता की आवाज बनकर लड़ाई जारी रहेगी
कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि वह शीतकालीन सत्र में जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएगी और भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली को बेनकाब करेगी। पार्टी ने यह भी कहा कि वह एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए प्रदेश के हितों के लिए हर मोर्चे पर डटकर खड़ी रहेगी।


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…