• May 10, 2024

बोर्ड एग्जाम के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी,  मंडल ने स्टूडेंट्स से पूछा पुनर्मूल्यांकन से नंबर कम तो नहीं होंगे

बोर्ड एग्जाम के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी,  मंडल ने स्टूडेंट्स से पूछा पुनर्मूल्यांकन से नंबर कम तो नहीं होंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 01 मई से 15 मई तक परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाईन नम्बर 18002334363 पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षार्थियों के सवालों, संकायों का समाधान किया जा रहा है। इस टोल फ्री हेल्प लाईन नंबर पर आज परीक्षार्थियों ने पूछा कि पुनर्मूल्यांकन करवाने से नबर कम तो नहीं हो जाएंगे। अवसर परीक्षा पूरक के साथ ही होती है क्या? अवसर परीक्षा कब तक होगी। केमेस्ट्री में 3 नंबर आया है पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहता हूं।

हेल्पलाईन में जिलों से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछा गया कि पुनर्मूल्यांकन करवाना है कैसे होगा ? फिजिक्स का पेपर अच्छा गया था नंबर कम आए हैं, आर्टस सब्जेक्ट लिया है। कैरियर में क्या ऑप्शन है ? मेरी बहन दो विषय में फेल हो गई है पूरक परीक्षा कब होगी, नंबर कम आया है श्रेणी सुधार करना चाहता हूं। ओपन स्कूल का रिजल्ट कब आएगा 12वीं में फेल हो गया हूं, क्रेडिट योजना से परीक्षा दे सकता हूं ?

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी पिल्ले के संरक्षण में एवं सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के आदेशानुसार हेल्पलाईन संचालित है। परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव के प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए आज मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर श्री तरूण कुकरेजा, डॉ. मोनिका साहू, उपसचिव जे. के. अग्रवाल के मार्गदर्शन, हेल्पलाइन नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक श्रीमती मनीषी सिंह, श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्री अंशुमन कसेर (प्व्प्) द्वारा परीक्षार्थियों, अभिभावको में परीक्षा परिणाम से पूर्व उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, समस्याओ का त्वरित निराकरण किया गया।

शिक्षा मण्डल के हेल्पलाईन नम्बर पर आज 158 फोन कॉल आए। आगामी दिवस 11 मई को प्रातः 10ः30 बजे से सायं 05ः00 बजे तक डॉ. मोनिका साहू, मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर, मनोचिकित्सक के द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…