• November 22, 2022

राजस्व विभाग का कारनामा, डेढ़ साल पहले जमीन खरीदी, अब तक न रिकार्ड में दर्ज किया न ही प्रमाणीकरण किया गया


ट्राईसिटी एक्सप्रेस

राजनांदगांव जिले के राजस्व विभाग का एक नया कारनामा सामने आया है। ग्राम कोपेडीह अंजोरा में करीब 3.85 एकड़ जमीन की खरीदी के बाद भी संबंधित को मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। जबकि रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया हो चुकी है। नारायणपुर निवासी स्वरूप बाई जैन ने यह जमीन दुर्ग के भूषण साहू से डेढ़ साल पहले खरीदी थी। खरीदी के बाद से हल्का का पटवारी उक्त खसरा नंबर की भूमि के प्रमाणीकरण और राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने के नाम पर चक्कर लगवा रहा है। अब तक ऋण पुस्तिका भी जारी नहीं की गई है। खास बात यह है कि इस बीच जमीन की त्रुटि बताकर खरीदी गई यह जमीन राजस्व रिकार्ड में किसी वंदना स्टील के नाम पर दर्ज दिखाई जा रही है। स्वरूप बाई जैन द्वारा लगातार इस मामले को लेकर जिला प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियो से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक न ही किसी प्रकार की जांच हुई है। न ही राजस्व रिकार्ड दुरुस्त किया गया है।


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…