• July 8, 2023

2014 और 2019 में देश की जनता से किये वायदों का क्या हुआ मोदी जी ??? देश की जनता ने आपको जुमलेबाजी सुनने के लिए नहीं चुना – राजेंद्र साहू

2014 और 2019 में देश की जनता से किये वायदों का क्या हुआ मोदी जी ??? देश की जनता ने आपको जुमलेबाजी सुनने के लिए नहीं चुना – राजेंद्र साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने तीखा प्रहार किया है। राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाने से पहले पीएम मोदी को 2014 और 2019 में देश की जनता से किये हुए खुद के वायदों को याद कर लेना चाहिए। विदेश से काला धन वापस लाने और हरेक देशवासी के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का वादा पीएम मोदी ने किया था। सौ दिन में महंगाई कम करने का दावा करने वाले भी मोदी ही थे। आज केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल के बाद देश की जनता सवाल पूछ रही है – उन वादों का क्या हुआ … मोदी जी ?

राजेंद्र ने कहा कि रायपुर में भाजपा की रैली में मोदी ने भाजपा को गरीबों, किसानों और आदिवासियों का हितचिंतक बताया है। उन्हें रमन सरकार का कार्यकाल भी याद कर लेना चाहिए जब आदिवासियों की खेती की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को दे दी गई। जंगल में तेंदूपत्ता बीनने वाले गरीब आदिवासियों को जर्सी गाय और चरणपादुका वितरण में घोटाला किया गया। मोदी जी बताएं – क्या भाजपा जमीन छीनकर और घोटाला करते हुए आदिवासियों के हितों की रक्षा करती है?

राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जीएसटी और नोटबंदी के फैसले से देश में बेरोजगारी और महंगाई बेतहाशा बढ़ी है। इसकी सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ी। तीन काले कृषि कानून लाकर मोदी सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का प्रयास किया। कड़े विरोध के बाद कानून वापस लेना पड़ा। केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीबों, आदिवासियों, बेरोजगारों और किसानों के हितों पर जितना कठोर आघात किया, उतना पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया।

राजेंद्र ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य ये है कि आज चोर कोतवाल को डांट रहा है। भूपेश सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में लगभग 90 फीसदी वायदों को पूरा किया है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ और पिछले 9 साल से देश की जनता को त्रस्त करने वाले भाजपा नेता कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने देशवासियों से किये गए वादों को पूरी तरह निभाया है। कांग्रेस ने अब तक जितने वादे जनता से किये हैं, उन वादों को पूरा भी किया है। भाजपा झूठे वादे करने में माहिर है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की जनता ने इन झूठे वादे करने वालों को करारा जवाब दिया है। अब छत्तीसगढ़, एमपी और राजस्थान की जनता भी भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

 


Related News

कृषि भूमि की बिना अनुमति खरीद फरोख्त हो गई, उस पर निर्माण,कब्जे को लेकर बेमेतरा कलेक्टर से की गई शिकायत

कृषि भूमि की बिना अनुमति खरीद फरोख्त हो गई, उस पर निर्माण,कब्जे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       वार्ड नंबर 8 बेमेतरा के रोशन दत्ता ने कलेक्टर से की…
 चारों ब्लॉक के मितानिन कोऑर्डिनेटर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, लगाए गए आरोप पर दी प्रतिक्रिया

 चारों ब्लॉक के मितानिन कोऑर्डिनेटर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, लगाए गए आरोप पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   समस्त ब्लॉक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, जिला समन्वयक, मितानिन कार्यक्रम, ने संयुक्त रूप…
शिवनाथ नदी तट पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, बारिश के बीच प्रकृति और भक्ति का हुआ अद्भुत संगम

शिवनाथ नदी तट पर हुआ भव्य रुद्राभिषेक, बारिश के बीच प्रकृति और…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। सावन के तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर आज शिवनाथ…