• July 9, 2023

भयभीत प्रधानसेवक का डर पूरा देश देख रहा है : राजेंद्र साहू

भयभीत प्रधानसेवक का डर पूरा देश देख रहा है : राजेंद्र साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

– बेतहाशा महंगाई बढ़ाने के कारण आम जनता से डर

– बेरोजगारी बढ़ाने और हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार न दे पाने के कारण नौजवानों के गुस्से से डर

– किसानों की आय दोगुना करने की बजाय उनकी आमदनी घटाने वाले फैसलों के कारण अन्नदाताओं से डर

– पूरे देश भर के लोगों की नाराजगी का डर बोल रहा है

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा की रैली में मोदी के बयान जो डर गया वो मोदी हो नहीं सकता को लेकर कांग्रेस ने सवाल किये हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने मोदी के बयान पर सवाल किया है कि देश के प्रधानसेवक को आखिर किस बात का डर है? अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मोदी को ऐसा क्यों कहना पड़ा ?

राजेंद्र ने आगे कहा कि एक डरा हुआ व्यक्ति ही ऐसा बोल सकता है। सच ये है कि पीएम मोदी अपनी कुनीतियों और वादों को पूरा न कर पाने के कारण पूरे देश से डरते हैं। महंगाई लगातार बढ़ाने के कारण प्रधानमंत्री मोदी देश की आम जनता से डरते हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ने और हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार न देने के कारण युवाओं से डरते हैं।

किसानों की आय दोगुना न कर पाने और कृषि सामग्री, रासायनिक खाद, डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण मोदी किसानों से डरते हैं। जीएसटी जैसे कानून और व्यवसाइयों का कारोबार चौपट करने के कारण मोदी व्यवसाइयों से डरते हैं। सच ये है कि अपनी सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी फैसलों के कारण मोदी हर वर्ग से डरते हैं। 9 साल की सत्ता के बाद अब प्रधानसेवक का यही डर सामने आने लगा है।

राजेंद्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बेतहाशा महंगाई बढ़ी। बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। मोदी सरकार के फैसलों से किसानों की आमदनी घट रही है। देश चलाने में पूरी तरह विफल रहे प्रधानसेवक ने चुनाव जीतने के लिए धर्म और संप्रदाय की राजनीति का सहारा लिया जो पूरी तरह एक्सपोज हो चुका है।

राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने देशहित और आम जनता के मुद्दे मुखरता से उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीबीआई, ईडी से डराने की कोशिश की, जिसमें वे नाकाम रहे। जब राहुल नहीं डरे तो केस लगाकर न्यायपालिका का दुरुपयोग करते हुए संसद सदस्यता रद्द करवा दी। कांग्रेस शासित राज्यों में कांग्रेस नेताओं को ई़डी और सीबीआई से डराने की कोशिशें हो रही है लेकिन कांग्रेस नेता बिना डरे मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों पर मोर्चेबंदी तेज करते रहे। कांग्रेस नेताओं के देशहित से जुड़े सवालों का जवाब न मोदी के पास है, न भाजपा के पास। राहुल गांधी और कांग्रेस के सवालों से डरे मोदी को अब अपने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बोलना पड़ रहा है कि मोदी किसी से नहीं डरता। देश प्रधानसेवक के इस डर को बखूबी समझ रहा है।


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…