• July 21, 2023

देश का एक हिस्सा जलता रहा और पीएम मोदी विदेश यात्राएं करते रहे … क्या यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा : राजेंद्र साहू

देश का एक हिस्सा जलता रहा और पीएम मोदी विदेश यात्राएं करते रहे … क्या यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा : राजेंद्र साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मोदी ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए शर्मनाक अत्याचार पर संवेदना तक नहीं जताई

83 दिनों के बाद नींद से जागे : रोज 18 घंटे क्या करते हैं मोदी

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि हिंसा से जल रहे मणिपुर के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी 83 दिनों बाद नींद से जागे हैं। उनके समर्थक दावा करते हैं कि पीएम मोदी 18 घंटे काम करते हैं। अगर ऐसा होता तो इतने दिनों तक मौन धारण नहीं करते। दुर्भाग्य ये है कि उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए शर्मनाक अत्याचार पर संवेदना भी नहीं जताई।

इससे पहले हाथरस मामले और महिला पहलवानों के साथ हुई बदसलूकी के मामले में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान में कभी कुछ नहीं कहा। उन्होंने महिला पहलवानों के मामले में आरोपी बृजभूषण को संरक्षण ही दिया। यह दर्शाता है कि देश की महिलाओं के लिए पीएम नरेंद्र मोदी असंवेदनशील हैं ? देश के लिए 18 घंटे काम करते तो पीएम इतने असंवेदनशील नहीं होते।

राजेंद्र ने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने में आगे हैं लेकिन सच ये है कि पिछले 9 साल के मोदी शासनकाल में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित और असहज हैं। पीएम मोदी महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यहार और अत्याचार को रोकने में कमजोर साबित हुए हैं। देश की महिलाएं पीएम की कमजोरी को देख रही है।

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लूट, ठगी, मारपीट जैसे मामलों में आरोपियों के नग्न प्रदर्शन को मणिपुर हिंसा से जोड़कर पीएम मोदी ने देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। पीएम का बयान देश को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों को संरक्षण देता है। राजेंद्र ने कहा कि इससे पहले भी देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले अडानी, विजय माल्या, ललित मोदी, मेहुल चौकसे जैसे लोगों को मोदी ने ही संरक्षण देकर साबित कर दिया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार देश को लूटने वाले और खंडित करने वालों को संरक्षण देती है।

राजेंद्र ने कहा कि मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने गंभीरता नहीं दिखाई। मणिपुर के मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। इस मामले में पूरी तरह विफल रहे गृहमंत्री अमित शाह से भी इस्तीफा लिया जाना चाहिए। हिंसा से जलते एक राज्य को लेकर 83 दिनों तक चुप्पी साधे रहना पीएम नरेंद्र मोदी की देश के प्रति बेपरवाही साबित करती है। दुर्भाग्य ये है कि जब देश का एक हिस्सा जलता रहा तब पीएम मोदी विदेश यात्राएं करते रहे। क्या यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा …

 


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…