• August 12, 2023

जुमलेबाजी करना छोड़ मणिपुर सरकार को फौरन बर्खास्त करें पीएम : राजेंद्र साहू

जुमलेबाजी करना छोड़ मणिपुर सरकार को फौरन बर्खास्त करें पीएम : राजेंद्र साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मणिपुर के घटनाक्रम से पूरे देश में आक्रोश, डर और गुस्से का माहौल … पीएम बार बार विदेश यात्रा कर रहे

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के जवाब में इधर-उधर की बातें कर रहे मोदी

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण को देश के लिए शर्मनाक बताया है। राजेंद्र ने कहा कि पूरा देश मणिपुर सरकार की बर्खास्तगी के साथ ही दोषी लोगों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है, लेकिन पीएम ने मणिपुर सरकार को बर्खास्त नहीं किया। दो घंटे से ज्यादा समय तक दिये भाषण में मोदी केवल विपक्ष पर हमला करते रहे। सौ दिनों से ज्यादा समय से जलते मणिपुर को लेकर पीएम ने सिर्फ और केवल सिर्फ डायलॉगबाजी की है।

राजेंद्र ने कहा तीन महीनों में पीएम ने कई देशों की यात्रा कर ली लेकिन उन्हें मणिपुर जाने के लिए समय नहीं मिला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के पीड़ित लोगों से मिलकर उनकी पीड़ा पर मरहम लगाने का काम किया। विपक्षी दलों के सांसदों का दल भी मणिपुर जा चुका है लेकिन कि मणिपुर को जिगर का टुकड़ा कहने वाले प्रधानमंत्री को वहां के लोगों का दर्द जानने -समझने की फुर्सत नहीं मिली।

इससे पहले भी पीएम मोदी ने देशवासियों के साथ कई बार ऐसी भावनात्मक जुमलेबाजी की है, लेकिन आम जनता को धोखे के सिवा कुछ नहीं मिला। बढ़ती महंगाई से लोगों को राहत नहीं मिली। युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार नहीं मिला। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। आम जनता को राहत देने वाला कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।

राजेंद्र ने कहा कि डायलॉगबाजी में माहिर मोदी ने जनभावनाओं से खेलते हुए पूरे देश को बर्बादी के कगार पर धकेल दिया है। देश के लिए मैडल जीतने वाली पहलवान बहनों के साथ क्या सलूक किया है। पूरे देश को दंगे की आग में झोंका जा रहा है। नोटबंदी से उपजी गरीबी की आग में लोग झुलस रहे हैं। नौकरी छिन जाने से युवा आत्महत्या कर रहे हैं।

राजेंद्र ने कहा कि सरकारी संपत्तियां बेची जा रही है। भाजपा एक-एक कर विभिन्न राज्यों में विधायकों की खरीद कर लोकतंत्र को कलंकित कर सत्तालोलुपता का परिचय दे रही है। देश की इतनी बर्बादी पहले कभी नहीं हुई।

 


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…