• March 26, 2023

कांग्रेस और गांधी परिवार ने दिया एससी-एसटी-ओबीसी वर्ग को आरक्षण, सब्सिडी का लाभ : राहुल गांधी को ओबीसी विरोधी कहने का अधिकार भाजपा नेताओं को नहीं : राजेंद्र साहू

कांग्रेस और गांधी परिवार ने दिया एससी-एसटी-ओबीसी वर्ग को आरक्षण, सब्सिडी का लाभ : राहुल गांधी को ओबीसी विरोधी कहने का अधिकार भाजपा नेताओं को नहीं : राजेंद्र साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कांग्रेस और गांधी परिवार ने दिया एससी-एसटी-ओबीसी वर्ग को आरक्षण, सब्सिडी का लाभ : राहुल गांधी को ओबीसी विरोधी कहने का अधिकार भाजपा नेताओं को नहीं : राजेंद्र साहू

– राहुल गांधी के बयान को तोड़मरोड़कर पेश करना भाजपा की स्तरहीन राजनीति

– आजादी के बाद से पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए गांधी परिवार ने ही बनाई योजनाएं, भाजपा ने हमेशा पिछड़े वर्गों का विरोध किया

राहुल गांधी के बयान को भाजपा द्वारा ओबीसी विरोधी बयान बताए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने इसे स्तरहीन राजनीति का नया अध्याय करार दिया है। राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस विशेष रूप से गांधी परिवार ने आजादी के बाद से हमेशा एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए बड़े फैसले किये। कांग्रेस ने ही इन वर्गों को आरक्षण, सब्सिडी सहित कई योजनाओं का लाभ दिया। आरक्षण समाप्त करने का विचार रखने वाले भाजपा नेता किस मुंह से ओबीसी वर्ग के हितचिंतक बन रहे हैं।

राजेंद्र ने कहा कि आजादी के बाद संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान तैयार किया, जिसमें इन वर्गों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया गया। कांग्रेस की पंडित नेहरू सरकार ने देश में इन वर्गों की भलाई के लिए बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान को लागू किया और बड़े-बड़े कल कारखाने खोले गए, जिसमें इन वर्गों को आरक्षण का लाभ देते हुए नौकरियां दी गई।

खेती करने वाले किसानों में बड़ी तादाद एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग का है। इन वर्गों के लिए सिंचाई के साधन विकसित किये गए। हरित क्रांति की योजना बनाई गई। रासायनिक खाद, डीजल, राशन में सब्सिडी दी गई। गांधी परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस ने ये सारे फैसले इन वर्गों के कल्याण के लिए ही किये।

दूसरी ओर भाजपा नेता अक्सर यह बयान देते हैं कि आरक्षण समाप्त कर देना चाहिए। पिछड़ों को दिये जाने वाले आरक्षण को समाप्त करने वाले भाजपा नेताओं को पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के बारे में बोलने का अधिकार ही नहीं है।

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एससी एसटी और ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 76 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक रोकने के लिए किसने अड़ंगे लगाए, यह सभी जानते हैं। कई बीजेपी नेताओं ने स्वीकार भी किया है कि ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने के कारण ही विधेयक को रोका जा रहा है।

राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी सभी योजनाएं पिछड़े वर्ग सहित एससी-एसटी वर्ग के उत्थान और विकास के लिए बनाई है। दूसरी ओर भाजपा नेता इन योजनाओं का विरोध कर रहे हैं। इससे भाजपा की ओबीसी विरोधी मानसिकता का पता चलता है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कुकुर, मुसवा, बिलई तक कहा। भाजपा के केंद्रीय व राज्य स्तर के नेता बताएं कि क्या यह ओबीसी वर्ग का अपमान नहीं है।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…