• May 27, 2023

गोबर विक्रय में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भाजपा ने किया लाखों गौपालकों का अपमान : राजेंद्र साहू

गोबर विक्रय में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भाजपा ने किया लाखों गौपालकों का अपमान : राजेंद्र साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गोबर विक्रय में भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भाजपा ने किया लाखों गौपालकों का अपमान : राजेंद्र साहू

– कई प्रदेशों सहित दुनिया के कई देशों में गौठान और गोबर खरीदी योजना की तारीफ हो रही

– भाजपा शासनकाल में गौशालाओं में चारा न मिलने सैकड़ों गायों की मौत को प्रदेश की जनता भूली नहीं है

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा के गौठान चलो अभियान पर प्रहार किया है। राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार ने गौठान और गोधन योजना शुरू कर गौपालकों, किसानों का सम्मान किया है। प्रदेश के लाखों लोग गोबर विक्रय कर रहे हैं। उनके खाते में गोबर की कीमत सीधे उनके बैंक अकाउंट में जमा हो रही है। भाजपा नेता गोबर खरीदी में भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर लाखों गौपालकों का अपमान कर रहे हैं।

राजेंद्र ने कहा कि भूपेश सरकार की गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना की तारीफ विश्व स्तर पर हो रही है। कई राज्यों में इसी तर्ज पर गोबर खरीदी की योजना शुरू हुई है। भाजपा नेता अभी तक गौठानों में भ्रष्टाचार का एक भी सबूत नहीं दे पाए हैं। सच ये है कि भाजपा नेताओं को गौठान योजना की समझ ही नहीं है।

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा शासनकाल में आदिवासियों को जर्सी गाय बांटने, किसानों को 3 सौ रुपए बोनस देने सहित तमाम वादे पूरे नहीं हुए। खाड़ी से नहीं बाड़ी से मिलेगा डीजल का दावा भी हवा-हवाई साबित हुआ। डेढ़ दशक में बॉयो डीजल का उत्पादन ही नहीं हुआ। तत्कालीन भाजपा सरकार ने इन योजनाओं पर अरबों रुपए खर्च किये। यह राशि कहां गई, इसका अता पता नहीं है।

इसी तरह भाजपा शासनकाल में गौशालाएं खोलकर अपने चहेते गौशाला संचालकों को करोड़ों रुपए अनुदान दिया गया। गायों को चारा न मिलने से भूख के कारण सैकड़ों गायों की मौत हो गई। प्रदेश की जनता भाजपा शासनकाल में सैकड़ों गौमाताओं की मौत का वाकया अभी भूली नहीं है।

राजेंद्र ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पिछले 9 साल से सत्ता में है। दो करोड़ लोगों को हर साल रोजगार, महंगाई कम करने और किसानों की आय दोगुनी करने जैसे दर्जनों वादे आज तक पूरे नहीं हुए। पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा सामने रखकर भाजपा ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा के पास आम जनता को उपलब्धियां बताने के लिए कुछ नहीं है। इसीलिये भाजपा नेता अब झूठ और अफवाहों का सहारा लेकर राजनीति कर रहे है।

राजेंद्र ने कहा कि गौठान में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद, सुपर कम्पोस्ट, गोबर पेंट, गोबर से दीये, गमले बनाकर इनकी बिक्री की जा रही है। लाखों लोगों को रोजगार मिला है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। किसानों की कर्जमाफी, 25 सौ रुपए की दर से धान खरीदी सहित रोजगार देने जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर भूपेश सरकार ने आम जनता का भरोसा जीता है। इससे बौखलाकर भाजपा नेता अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भाजपा की बौखलाहट को प्रदेश की जनता समझ चुकी है। यही वजह है कि गांवों में भाजपा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

 


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…