• January 6, 2023

छेरछेरा पर कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू ने राज्यपाल से मांगा आरक्षण का दान

छेरछेरा पर कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू ने राज्यपाल से मांगा आरक्षण का दान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रेस विज्ञप्ति

छेरछेरा के पुण्य अवसर पर कांग्रेस नेता ने राज्यपाल से मांगा दान : छग के एससी-एसटी-ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के लोगों को धनधान्य से भरपूर करने आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर की मांग

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई देते हुए कहा है कि इस पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ में लोग खलिहानों और घरों में जाकर धान और भेंट स्वरूप पैसों का दान मांगते हैं। छेरछेरा के पुण्य अवसर पर वे राज्यपाल अनसुईया उईके से भी दान मांग रहे हैं। राज्यपाल छत्तीसगढ़ की जनता को दान के रूप में विधानसभा में पारित आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करें।

राजेंद्र साहू ने आगे कहा कि प्रदेश के एससी-एसटी-ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के लोगों की खुशहाली के लिए यह विधेयक लागू होना अत्यावश्यक है। आरक्षण लागू होने पर इन वर्गों के बच्चों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को अच्छी शिक्षा और अच्छी नौकरी मिल सकेगी जिससे इन वर्गों के लोग धन्यधान्य से भरपूर होंगे। उन्होंने छेरछेरा के पुण्य अवसर पर राज्यपाल से इन वर्गों की खुशहाली और धन्यधान्य से भरपूर करने के लिए आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया है।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…